{"_id":"57ee22c84f1c1bcc095743b4","slug":"chief-of-explosion-in-venue-stampede-electrical-workers-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर धमाके से मची भगदड़, विद्युतकर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर धमाके से मची भगदड़, विद्युतकर्मी झुलसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
पालिका स्टेडियम में शॉर्ट सर्किट से घायल विद्युतकर्मी उमेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार अक्टूबर को पालिका स्टेडियम में होने वाले मेट्रो यार्ड शिलान्यास कार्यक्रम से पहले जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को इसी जगह से कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने वाले हैं। धमाके की सूचना से भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस बीच एक बिजलीकर्मी बुरी तरह से झुलस गया उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को पालिका स्टेडियम स्वरूप नगर में 4 अक्टूबर को होने वाले मेट्रो शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। मुख्यमंत्री के आने का प्रोग्राम फाइनल होते ही काम और तेजी से शुरू हो गया। सुबह करीब 10 बजे नगर निगम के विद्युतकर्मी उमेश (39) खंभे पर चढ़कर बिजली के तार जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी बीच दो तार आपस में चिपक गये जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके गूंज से पालिका स्टेडियम में भगदड़ मच गई। खंभे में चढ़े उमेश सीधा जमीन पर आ गिरे। आननफानन मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से उनका पूरा शरीर झुलस गया है। उमेश के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, तीन पसलियां और दाहिनी हाथ भी टूट गया है।