फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chief of explosion in venue stampede, electrical workers scorching

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर धमाके से मची भगदड़, विद्युतकर्मी झुलसा

Fri, 30 Sep 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
chief of explosion in venue stampede, electrical workers scorching
पालिका स्टेडियम में शॉर्ट सर्किट से घायल विद्युतकर्मी उमेश - फोटो : अमर उजाला
चार अक्टूबर को पालिका स्टेडियम में होने वाले मेट्रो यार्ड शिलान्यास कार्यक्रम से पहले जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को इसी जगह से कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने वाले हैं। धमाके की सूचना से भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस बीच एक बिजलीकर्मी बुरी तरह से झुलस गया उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका स्टेडियम स्वरूप नगर में 4 अक्टूबर को होने वाले मेट्रो शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। मुख्यमंत्री के आने का प्रोग्राम फाइनल होते ही काम और तेजी से शुरू हो गया। सुबह करीब 10 बजे नगर निगम के विद्युतकर्मी उमेश (39) खंभे पर चढ़कर बिजली के तार जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी बीच दो तार आपस में चिपक गये जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके गूंज से पालिका स्टेडियम में भगदड़ मच गई। खंभे में चढ़े उमेश सीधा जमीन पर आ गिरे। आननफानन मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से उनका पूरा शरीर झुलस गया है। उमेश के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, तीन पसलियां और दाहिनी हाथ भी टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed