फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will reach Chitrakoot today

डिफेंस कॉरीडोर-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से मिलेगा रोजगार, 9 हजार करोड़ से दूर होगी पानी की समस्या- सीएम

Fri, 13 Sep 2019 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will reach Chitrakoot today
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेे चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान से रिमझिम बारिश के बीच विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। 171 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व 10.37 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही दो माह के अंदर बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का काम शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन


कहा कि इससे रोजगार व विकास के अवसर बढे़ंगे, पलायन रुकेेगा। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकूट आदिकाल से धर्म का केंद्र रहा है। यहां से धर्म की गंगा बहती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर और बुंदेलखड़ एक्सप्रेस वे की शुरुआत यहीं से होगी।
विज्ञापन


इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। युवाओं का पलायन रूकेगा। नौकरियों की भरमार होगी।  बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 9 हजार करोड़ पास किए हैं। हमारी प्राथमिकता है कि घर-घर तक पानी पहुंचाया जाए। जल्द ही सिंचाई की समस्या भी दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा आज से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के प्रोटोकाल में बदलाव भी हुआ है। आज शाम को मुख्यमंत्री योगी कांच मंदिर जायेंगे। वहां पर सीएम योगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात करेंगे। योगी का चित्रकूट दौरा दो दिवसीय हो सकता है। वह दोपहर 12:50 पर धर्मनगरी में पहुचें। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण किया। 

मुख्यमंत्री योगी कहा कि वह प्रयागराज की तरह चित्रकूट को भी बना देंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसी कोई भी जाति का कोई लाभार्थी नहीं बचेगा कि जिसको मुख्यमंत्री आवास व प्रधानमंत्री आवास सहित शासकीय योजनाओं से लाभान्वित न किया जाए।

ऐसा कोई भी घर नहीं बचेगा जिस घर में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था न की जाए। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए प्रदेश में 6 जिले चुने गए थे जिनमें चित्रकूट भी है। जनपद के चित्रकूट इंटर कॉलेज में उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां पहले कहा जाता था कि जिनके पास बंदूक नहीं होगी उनके घर में शादी नहीं होगी।

अब यहां तो बंदूक बनने की फैक्ट्रियां लगेंगी। डिफेंस कॉरिडोर में बड़े-बड़े उद्योग संचालित होंगे। रेल सेवा, वायु सेवा से चित्रकूट जुड़ा रहेगा उन्होंने कहा कि 2 माह के अंदर प्रधानमंत्री से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कराने जा रहे हैं। जब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो यहां से दिल्ली जाने का रास्ता मात्र 5 घंटे का ही होगा।

उन्होंने कहा कि यह ऋषि-मुनियों की तपोस्थली है। जहां भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास काटा था। उन्होंने जनपद में पौने दो सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किये।

वह यहां जनपद स्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे। अनुछेद 370 हटाई गई है आतंकवाद को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से उनकी सरकार लगी हुई है साथ ही उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून पास हुआ है किसी भी महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं होगा इतना सख्त कानून बना है कि जो भी अत्याचार करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed