नौजवानों को रास्ते पर लाने में अहम भूमिका निभाएगा भाजयुमोः सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमों देश के भटक रहे नौजवानों को रास्ते पर लाने में अहम भूमिका निभाएगा। 23 करोंड की आबादी में 60 प्रतिशत आबादी 40 वर्ष से कम युवाओं की है। युवाओं की यह टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनाएगी। नेपाल के माओवाद को युवाओं की शक्ति से ही विफल किया जा सका है। सीएम योगी ने कहा कि जिस तरह भाजपा संगठन की टीमें हैं, उसी तरह भाजयुमो भी प्रदेश के एक लाख साठ हजार बूथों पर टीम बनाए। इस टीम में बीस से बाइस युवाओं को शामिल किया जाए और भाजपा की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।
आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत कोई रोक नहीं पाएगा
भाजपा के समानांतर भाजयुमो की टीम भी खड़ी हो गई तो आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत कोई रोक नहीं पाएगा । उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और उनसे पहले के हाल और लाभ मिलने के बाद जिंदगी में आए बदलाव के बारे में पूछें।
मोबाइल फोन पर इसका वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर वायरल करें ताकि सभी को भाजपा की उपलब्धियां पता चल सकें। यह इतना बड़ा अभियान होगा कि अगर कर गए तो कोई भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को रोक नहीं पाएगा। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जिन योजनाओं को लागू नहीं किया गया। उन सभी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया। युवाओं की टीम के कारण स्वच्छता अभियान में यूपी नम्बर एक पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी 11 लाख आवास ग्रामीण क्षेत्र में बनेंगे। इसमें भी नम्बर एक पर आया है यूपी।
नौकरियों में भ्रष्टाचार की जड़ इंटरव्यू को खत्म किया
जिन गांवों का विद्युतीकरण नहीं हुआ है उसमें सौ दिन का समय पीएम ने दिया था। यूपी में विद्युतीकरण शुरू हुआ। डेढ़ वर्षों में युवाओं के कारण 75 हजार मजरों में विद्युतीकरण किया गया। विगत डेढ़ वर्षों में नौकरियों में भ्रष्टाचार की जड़ इंटरव्यू को खत्म किया।
42 हजार नई भर्तियां हो रही है हैं। नौकरियों की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। जहां भी कोई गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश में तमाम विकास योजनाएं चल रही हैं। पहले जहां से अंधेरा नजर आता था, गड्ढे नजर आते थे तब कहा जाता था यूपी आ गया। दस लाख लोगों को रोजगार देने में यूपी तैयार हो रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन उत्पाद के माध्यम से 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। मतदाता सूची को दुरुस्त कराना युवाओं की जिम्मेदारी है। युवाओं को 2019 की मतदाता सूची को दुरुस्त करना है। सूची दुरुस्त होने से दोबारा भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लाभार्थियों के पास जाइये। उनको योजनाओं के बारे में बताइये। पिछली सरकारों के झूठे नारों और झूठे वादों से कुछ नहीं हुआ था।