मुख्यमंत्री योगी आज तीन घंटे उन्नाव में रहेंगे, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
निराला प्रेक्षागृह में ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित जिले की 119 ग्राम पंचायतों के प्रधानों से बात करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। शाम को 5:25 बजे मुख्यमंत्री सदर तहसील के रऊकरना गांव पहुंचेंगे।
यहां 35 मिनट तक ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर सीधा संवाद करेंगे। शाम 6:15 बजे सीएम कार से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 6:20 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।