फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath gave mantra of record victory in by election

मुख्यमंत्री ने कानपुर में रिकॉर्ड जीत को 70 प्रतिशत मतदान का दिया मंत्र, बनाई चुनाव की ये रणनीति

Wed, 16 Oct 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath gave mantra of record victory in by election
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव रिकार्ड मतों से जीतने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के संगठन मंत्री की तरह रणनीति बनाई। जनसभा समाप्त होने के बाद वहां बने ग्रीन हाउस में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की बैठक में उन्होंने कहा कि बड़ी जीत के लिए मतदान का प्रतिशत 65 से 70 प्रतिशत करना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए आज से ही काम करने का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने बूथ प्रबंधन का काम तेज करने व 20 अक्तूबर तक घर-घर दस्तक देने पर जोर दिया। साथ ही मतदान स्थल तक मतदाताओं को पहुंचाने के लिए सटीक योजना पर काम करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मतदान स्थल ले जाने की व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ता, पदाधिकारी अभी से बूथ पर प्रवास करें, जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी और प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को बधाई दी।

बैठक में पर्वत सिंह यादव, अन्नू श्रीवास्तव नरेंद्र राजपूत, राजेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक त्रिवेदी, अनूप अवस्थी, दीपू पांडे, रंजीता पाठक, भूपेंद्र त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता,  उपेंद्र शुक्ला, विजय गांव, ललित उपाध्याय, मुकेश भाटिया, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, जयनारायण मुकेश कुरील, नीरज गुप्ता, शिवांग मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed