फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chief Minister Yogi Adityanath fiercely attacked the opposition

CM योगी बोले: पहले की सरकार आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी, अब देश में पटाखा भी फूटने पर पाकिस्तान देता सफाई

Sat, 27 Apr 2024 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Apr 2024 04:58 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए जनहितकारी कामों को बताया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर जमकर बरसे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath fiercely attacked the opposition
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले की सरकारें आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद इन सरकारों के कार्यकाल में पनपा। लेकिन अब हालात बिलकुल विपरीत हैं। देश में कहीं भी कोई बड़ा पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान तुरंत सफाई देता है कि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अजीतमल स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में इटावा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनाया। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबू कल्याण सिंह का देहांत होने पर शोक जताने में कतराने वाले सपाई माफिया के जनाजे में फातिया पढ़ते नजर आए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की शोकसभा में भाजपाई भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले बेटियां व व्यापारी में दहशत में रहते थे। माफिया को पूर्व की सरकारें संरक्षण देती थीं।
विज्ञापन



 

गोकशी को सपा सरकार में छूट दी जाती थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुुए सीएम ने कहा कि यह पार्टी आपकी विरासत का हिस्सा लेना चाहती है। आपकी संपत्ति का सर्वे कराना चाहती है। क्या आप इसे स्वीकारेंगे। यही नहीं कांग्रेस पिछड़ी जातियों का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है। योगी ने धार्मिक मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। कहा कि ये लोग देवी देवताओं के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते थे।

भाजपा सरकार में अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना है। कहा कि अयोध्या व काशी के बाद अब पश्चिम में मथुरा की बारी है। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के पक्ष में समर्थन जुटाने के साथ-साथ प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय होने का दावा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed