{"_id":"5aed9d1e4f1c1b9e098b8388","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-conducts-survey-of-hurricane-affected-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को घर बैठे मिलेगा मुआवजा, CM योगी पहुंचे कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को घर बैठे मिलेगा मुआवजा, CM योगी पहुंचे कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 05 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने तूफान और तेज बारिश से हुए नुकसान का ब्योरा अधिकारियों से तलब किया। कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार छोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगारा से कानपुर पहुंचे थे। कागजात तैयार करने में लापरवाही बरतने पर सीएम योगी ने कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
आगरा के बाद दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलाकॉप्टर कानपुर के लिए निकला था। तूफान से प्रभावित हुए कानपुर के बिधनू और रमईपुर इलाके का उन्होंने हवाई सर्वेक्षण करना था लेकिन देरी की वजह से उन्होंने सर्वेक्षण का कार्यक्रम रद्द कर दिया। सीएम ने कानपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। तूफान और ओलावृष्टि पर राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों के लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। आपदा पर तत्काल राहत की कार्ययोजना अफसर तैयार रखें। शासन की ओर से तूफान पीड़ितों के लिए कानपुर जिले को 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचक निधि से यह बजट दिया है। सीएम योगी ने डीएम से जनहानि, पशुहानि और अन्य नुकसान का ब्योरा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द चालू कर दी जाए।
राजस्व वसूली स्थगित, पीड़ित की बेटी की शादी कराएं
सर्किट हाउस में कानपुर शहर और कानपुर देहात के अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के जिलाधिकारी से राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तूफान, बरसात और ओलावृष्टि पर सबसे पहले कच्चे मकान गिरते हैं। मकान गिरने से नुकसान तो होता ही है जनहानि की आशंका भी रहती है। इसलिए गांवों में कच्चे मकान वाले लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये देकर पक्के मकान बनवा दिए जाएं। अफसर कच्चे मकानों को चिह्नित कराकर जल्द से जल्द पक्के मकान बनवा दें। तूफान पीड़ितों को जनहानि पर तो आर्थिक मदद दे दी गई है। अफसर देख लें कि किसी पीड़ित परिवार में शादी योग्य बेटी तो नहीं है। अगर है तो उसका विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करा दें। प्रभावित गांवों में तत्काल रूप से राजस्व वसूली स्थगित करा दें। प्रभावित गांवों में स्वराज योजना के तहत उज्जवला योजना, बिजली कनेक्शन, परिवार का बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाएं। अफसर यह देख लें कि बागवानी का नुकसान तो नहीं हुआ है, अगर हुआ है तो उसका भी मुआवजा दे दिया जाए। बैठक में कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी भी मौजूद रहे।