फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister visit to Kanpur: Will visit Zika affected area

मुख्यमंत्री का कानपुर दौरा: मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी दिखाएंगे, जीका प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा

Tue, 09 Nov 2021 12:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Nov 2021 12:51 AM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में होंगे। मेट्रो ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी दिखाने के साथ ही सीएम जीका प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister visit to Kanpur: Will visit Zika affected area
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को कानपुर में तीन घंटे रहेंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सोमवार को जारी हो गया। सुबह 9:35 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड में उतरेंगे। 9:50 से 10:20 बजे तक गुरुदेव चौराहे पर बने मेट्रो डिपो में ट्रायल रन की तैयारियां देखेंगे।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करेंगे और ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 10:50 से 11:40 बजे तक जीका वायरस की रोकथाम की तैयारियों और शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन


इसमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चकेरी क्षेत्र में जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे। मुख्यमंत्री 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की सभा में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश 
सीएम की सभा में चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। सिर्फ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें मेट्रो, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed