फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया काे चीयर्स करने पहुंचे सीएम अखिलेश के बच्चे, देखिए कैसे उठाया मैच का लुत्फ

Fri, 27 Jan 2017 04:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Jan 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
chief minister akhilesh yadavs children enjoys t-20 match in green park
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे भारत-इंग्लैंड टी20 मैच देखने पहुंचे कानपुर - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर

लखनऊ से सटे कानपुर में इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया काे चीयर्स करने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे भी ग्रीन पार्क पहुंचे। भला क्यों न पहुंचते अाखिर पापा खुद ही क्रिकेट के बड़े दीवाने जाे ठहरे।



 

भूख लगी ताे की पिज्जा की डिमांड

chief minister akhilesh yadavs children enjoys t-20 match in green park
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चों ने मैच के दौरान किया पिज्जा पेप्सी का ऑर्डर - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में अचानक पहुंचे अखिलेश के तीनों बच्चों ने जमकर मैच का लुत्फ़ उठाया। सीएम अखिलेश के बच्चों के साथ उनके कुछ स्कूल फैंड्स भी आए थे।

बच्चाें काे भूख लगी ताे उन्हाेंने पिज्जा की डिमांड की। इसपर अालाधिकारी दाैड़े-दाैड़े पिज्जा लेने गए। तीनाें बच्चाें की खातिरदारी में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। 

 

टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करने में जुटे रहे अखिलेश के बेटे अर्जुन

chief minister akhilesh yadavs children enjoys t-20 match in green park
डेमो

टीना और अदिति संग छोटे बेटे अर्जुन ने मिलकर मैच का भरपुर आनदं लिया। अर्जुन लगातार टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करने में जुटे हुए थे। युवराज, पांडया अाैर विराट काेहरी का विकेट गिरने पर मायूस भी हुए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश के बिना ही क्रिकटरों से मिलने जाते रहे हैं उनके बच्चे

chief minister akhilesh yadavs children enjoys t-20 match in green park
पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे उनके बिना ही क्रिकेटरों से मिलने पहुंचे हैं
अखिलेश के बच्चों को क्रिकेट से इतना प्यार है कि वे अपने पिता के बिना ही क्रिकेटरों से मिलने पहुंच जाते हैं। पहले भी वे क्रिकेटरों से मिलने जाते रहे हैं। उसकी एक झलक इस पुरानी तस्वीर में दिख रही है, जब बच्चे क्रिकेटर बुमराह से मिलने अकेले ही पहुंच गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed