{"_id":"601e368c8ebc3e6ffe794c8d","slug":"chief-advisor-slapped-to-raju-srivastava-s-pro","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राजू श्रीवास्तव के पीआरओ को मुख्य सलाहकार ने जड़े थप्पड़, इस बात को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राजू श्रीवास्तव के पीआरओ को मुख्य सलाहकार ने जड़े थप्पड़, इस बात को लेकर हुआ विवाद
Sat, 06 Feb 2021 11:56 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव के पीआरओ और मुख्य सलाहकार के बीच हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव शुक्रवार को कानपुर पहुंचे तो रामादेवी में राजू के प्रोग्राम को लेकर उनके मुख्य सलाहकार और जनसंपर्क अधिकारी के बीच मारपीट हो गई। दोनों के समर्थक भी कूद गए।
अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। एयरपोर्ट पर राजू की फ्लाइट करीब एक घंटे देर से आई। राजू के समर्थकों ने एयरपोर्ट के बाहर स्वागत किया। यहां से राजू एक स्कूल पहुंचे जहां उनका स्वागत हुआ।
राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने बताया कि प्रोटोकॉल में रामादेवी में प्रोग्राम शामिल था लेकिन मुख्य सलाहकार अजीत श्रीवास्तव वहां के एक स्कूल में कार्यक्रम कराने की बात कहने लगे। कई जगह स्वागत व अन्य कार्यक्रम लगे थे इसलिए मैंने स्कूल के कार्यक्रम को मना कर दिया तो अजीत श्रीवास्तव विवाद करने लगे। उन्होंने भीड़ के बीच थप्पड़ मार दिया। मामले की जानकारी राजू श्रीवास्तव को दी गई है।