फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chhatrapati Shahuji Maharaj University Campus first in tug of war

Kanpur News: रस्साकशी में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कैंपस प्रथम

Fri, 28 Mar 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shahuji Maharaj University Campus first in tug of war
रस्साकशी प्रतियोगिता में जीत के लिए महिला खिलाड़ियों ने की जोर आजमाइश। - फोटो : संस्थान
कानपुर।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीय रस्साकशी प्रतियोगिता परिसर स्थित स्टेडियम में गुरुवार को हुई।

इसमें पुरुष वर्ग में पांच और महिला वर्ग में चार महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कैंपस की टीम प्रथम, बंशी कॉलेज कानपुर द्वितीय और सीएमएस कॉलेज उन्नाव तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में भी छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कैंपस टीम प्रथम, सीएमएस कॉलेज उन्नाव द्वितीय और बंशी कॉलेज कानपुर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन समिति के सदस्य डॉ. कपिल दीक्षित, डॉ. सोहेल रजा व डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा। विजेता टीमों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौरभ तिवारी, अभिषेक मिश्रा, राहुल दीक्षित समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।



किक बॉक्सिंग में इस्पिता ने जीता स्वर्ण पदक
मेरठ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 21 से 25 मार्च तक हुई। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर की छात्रा इस्पिता विक्रम ने 70 प्लस भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडेय समेत अन्य सदस्यों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed