{"_id":"6af75e56d76aea7bca0b8aa5","slug":"chhath-puja-ghats-are-all-set-clean-water-has-reached-the-canals-kanpur-news-c-362-1-ka11006-160737-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सज गए छठ पूजा घाट, नहरों में आया साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सज गए छठ पूजा घाट, नहरों में आया साफ पानी
विज्ञापन
अरमापुर छठ पूजा घाट सज गया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा शुक्रवार से शुरू हो गई। उधर, छठ पूजा घाटों को भी नगर निगम कर्मियों ने संवार दिया। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने रात को साफ-सफाई, सिल्ट हटाने, लाइटिंग, रंगाई-पुताई के कार्यों का जायजा लिया। घाटों पर सफाई कर्मियों की तैनाती की है। इसके साथ ही नहरों में पानी भी छोड़ा गया है।
नगर निगम की ओर से शहर में 45 छठ पूजा घाट चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा 15 के आसपास कृत्रिम तालाब भी हैं। इन सभी में गंदगी का अंबार था। लगातार शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाई तो शुक्रवार को पनकी नहर, अरमापुर, सीटीआई, रविदासपुरम सहित अन्य छठ पूजा घाट चमचमाने लगे हैं। साफ-सफाई के साथ ही लाइटिंग, रंगाई-पुताई भी हो गई। सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार शाम से तेज बहाव में पानी भी छोड़ दिया जिससे नहरों में शुद्ध पानी आ गया। नगर निगम ने छठ पूजा स्थलों की सफाई के लिए 300 कर्मी लगाए हैं। जलकल ने भी 35 टैंकर विभिन्न घाटों पर लगाए हैं।
पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
फोटो।
कानपुर। भोजपुरी महासभा व केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को ज्ञापन सौंपकर शहर के सभी छठ पूजा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने की मांग की। कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोताखोरों की व्यवस्था की जाए। वहीं, गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
रात में ही हटवाई नहर की फ्लोटिंग
फोटो।
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बृहस्पतिवार रात पनकी स्थित अरमापुर नहर के समीप निर्मित छठ घाट पहुंचे। सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। सीटीआई नहर स्थित छठ घाट व आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां सड़क को आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। नहर में फ्लोटिंग पदार्थ मिलने पर जोनल अभियंता से रात में ही टीम लगाकर निकलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सचान चौराहा भी गए। (संवाद)