फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chhath Puja 2018 Startind Date, Vrat Vidhi, Shubh Muhurat and Puja Ka Samay

छठ पूजा 2018: छठ व्रत आज से, नहाय खाय से शुरुआत

Sun, 11 Nov 2018 10:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Nov 2018 10:13 AM IST
सार

- कल खरना, 13 को अस्त होते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 
- 14 को उदय होते सूर्य को अर्घ्य से होगा पूजा का समापन

विज्ञापन
Chhath Puja 2018 Startind Date, Vrat Vidhi, Shubh Muhurat and Puja Ka Samay
कल खरना, 13 को अस्त होते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 

विस्तार

संतान के कष्टों को दूर करने के लिए रहा जाने वाला छठ व्रत आज से शुरू हो गया है।  इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होगी। सोमवार को खरना होगा। 13 नवंबर को अस्ताचलगामी और 14 नवंबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन का समापन होगा।
विज्ञापन


 

Chhath Puja 2018 Startind Date, Vrat Vidhi, Shubh Muhurat and Puja Ka Samay
14 को उदय होते सूर्य को अर्घ्य से होगा पूजा का समापन
आचार्य अजय गौड़ ने बताया कि सूर्य संहिता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी, षष्ठी, सप्तमी को छठ व्रत पर्व के रूप में मनाया जाता है। पूर्वांचल और बिहार क्षेत्र में इस व्रत को लेकर बड़ी मान्यता है। छठ व्रत को द्वापर युग में द्रौपदी, कर्ण और भीष्म पितामह ने भी किया था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नहाने के बाद गीले वस्त्रों से संतान को पोछा जाता है ताकि भगवान सूर्य बच्चे को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दें। यह व्रत करने वाले को चर्म रोग और आंख संबंधी विकार से मुक्ति मिल जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Puja 2018 Startind Date, Vrat Vidhi, Shubh Muhurat and Puja Ka Samay
छठ पूजा
आचार्य गौरव शुक्ला ने बताया कि व्रत की शुरुआत 11 नवंबर को नहाय खाय से होगी। इस दिन महिलाएं खीर पूरी खाकर व्रत की शुरुआत करेंगी। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां पुत्र पर आने वाले संकट को स्वयं हर लेती हैं। शाम को छठ मइया के पूजन की तैयारी होती है। 12 नवंबर को खरना या छोटी छठ पर लौका भात का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। माताएं ठेकुआ (गेहूं की रोटी की तरह) बनाना शुरू करेंगी। 13 नवंबर को डाला छठ के मौके पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूरी रात महिलाएं परिवार के साथ घाट किनारे रहेंगी। 14 नवंबर को उदय होते सूर्य को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य देकर संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। 
विज्ञापन

Chhath Puja 2018 Startind Date, Vrat Vidhi, Shubh Muhurat and Puja Ka Samay
छठ पूजा
घाटों पर लहराएंगी 501 छठ ध्वजाएं 
इस बार अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा की ओर से छठ पूजा पर घाटों पर 501 सूर्य भगवान की ध्वजा लहराएंगी। इसका नाम छठ ध्वजा रखा गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवाजी नगर, काकादेव छपेड़ा पुलिया, काकादेव एम ब्लॉक नहर, मसवानपुर नहर घाटों पर शनिवार को सफाई कराई गई है। सीटीआई नहर में भी सफाई चालू हो गई है। यदि घाटों पर सफाई न मिले तो भोजपुरी हेल्पलाइन 9839107878 या 9450137878 पर संपर्क करें। मौके पर तुरंत भोजपुरी सेना पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed