{"_id":"6afb31f375d803b0e00a3397","slug":"chhath-festival-2026-devotees-concluded-their-fast-by-offering-arghya-to-the-rising-sun-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व 2026: व्रतियों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत, पूजा के बाद घाटों पर वितरण किया गया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व 2026: व्रतियों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत, पूजा के बाद घाटों पर वितरण किया गया प्रसाद
Mon, 16 Nov 2026 10:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
छठ पर्व
- फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व के चौथे दिन सोमवार सुबह व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की। सूर्य की उपासना करने के बाद व्रतियों ने निर्जला व्रत खोला। इस मौके पर छठ मैया के जयकारे और गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न स्थानों पर बने छठ पूजा घाट ब्रह्म मुहूर्त में गुलजार हो गए। अर्मापुर, पनकी, किदवईनगर, शास्त्रीनगर, नमक फैक्टरी चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर पूजा के घाट बनाए गए थे। इस मौके पर भोजपुरी महासभा और केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए गाय का दूध वितरित किया। मैया की चुनरी ओढ़ाकर माताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
छठ पर्व
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही चाय एवं छठी मैया का प्रसाद ठेकुआ खिलाकर सेवा की गई। डिवीनिटी होम्ज, इंदिरानगर में मेघा सिंह समेत अन्य छठी व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
