फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chemical Warehouse Fire Body of employee found in thinner warehouse five people including two women were burnt

Chemical Warehouse Fire Accident: थिनर के गोदाम में मिला कर्मचारी का शव, दो महिलाओं समेत झुलस गए थे पांच

Wed, 14 May 2025 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 May 2025 01:15 PM IST
सार

Kanpur Fire Accident: कलक्टरगंज में गल्ला मंडी के अग्निकांड में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थिनर के गोदाम से शव बरामद हुआ है, जो गोदाम के कर्मचारी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Chemical Warehouse Fire Body of employee found in thinner warehouse five people including two women were burnt
Chemical Warehouse Fire Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कलक्टरगंज पड़ाव में केमिकल की पैकिंग के दौरान धमाका हो गया था, जिससे वहां भीषण आग लग गई। इस दौरान दो महिलाओं समेत पांच पुरुष बुरी तरह झुलस गए। वहीं, आग में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार को थिनर के गोदाम से शव बरामद हुआ है, जो गोदाम के कर्मचारी तिवारी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें क मंगलवार को अग्निकांड के दौरान सिलिंडर, बैट्री, केमिकल ड्रम फटने से आग और बेकाबू हो गई। एक के बाद एक 75 छोटी-बड़ी दुकानें आग की चपेट में आ गईं थीं। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Chemical Warehouse Fire Body of employee found in thinner warehouse five people including two women were burnt
Chemical Warehouse Fire Accident - फोटो : amar ujala

बड़े ड्रम से छोटे ड्रमों में थिनर पलट रहा था कर्मचारी
कलक्टरगंज पड़ाव में सुमित जायसवाल का थिनर का गोदाम है। यहां काम करने वाले उन्नाव के जैतीपुर रामसराय निवासी कमलेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रूमा फैक्टरी से थिनर के 11 ड्रम आए थे। वह और उन्नाव के शुक्लागंज नेहरूनगर निवासी साथी दीपक करीब तीन बजे बड़े ड्रम से छोटे ड्रमों में थिनर को पलट रहा था।

विज्ञापन

Chemical Warehouse Fire Body of employee found in thinner warehouse five people including two women were burnt
Chemical Warehouse Fire Accident - फोटो : amar ujala


कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया
इसी दौरान भीषण धमाका हुआ और दोनों काफी दूर जाकर गिरे और आग से झुलस गए। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से घी, तेल, मसाले, सौंफ, खटाई, जूते, के गोदाम धू-धूकर जलने लगे। वहीं केमिकल, थिनर के ड्रम, मजदूरों के छोटे सिलिंडर, स्टोव फटने शुरू हो गए, जिससे आग और बेकाबू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed