फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cheeks and lips moved, the family members ran away after picking up the dead body from the funeral pyre

Banda: गाल और होंठ हिले...तो चिता से शव उठाकर भागे परिजन, अस्पताल में डॉक्टर ने कही ये बात

Mon, 23 Oct 2023 06:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Oct 2023 06:40 AM IST
सार

Banda News: वरिष्ठ ईएमओ विनीत सचान ने बताया कि किसी भी इंसान की मौत होने पर शरीर का तापमान लगातार गिरता जाता है। इससे कभी-कभी मांसपेशियों में अकड़न आती है। आंत व पेट में गैस फंसी होने से वह मुंह से बाहर निकलती है। इससे शव की मांसपेशियां हरकत करती हैं।

विज्ञापन
cheeks and lips moved, the family members ran away after picking up the dead body from the funeral pyre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चिता को अग्नि देने से पहले अचानक पार्थिव शरीर के होठ और गाल हिले तो परिजन जीवित होने की आस में शव लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने जांच कर मौत की पुष्टि कर दी। परिजन फिर शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली के शंभू नगर निवासी वृंदावन पाल (75) का बीमारी से शुक्रवार की शाम निधन हो गया था। शनिवार को क्योटरा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। पार्थिव शरीर को चिता पर लिटा दिया गया था। अग्निदाह से पहले अचानक उनके होंठ और गाल हिले।
विज्ञापन

इस पर परिजनों को उनके जीवित होने का आभास हुआ। फौरन चिता से शरीर उठाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी है। बेटे सुधीर ने बताया कि तीन दिन बुखार के बाद मृत्यु हुई थी। चिता में अचानक हरकत दिखी, तो लगा कि वह जीवित हैं। दोबारा मुक्तिधाम पहुंचकर बड़े बेटे हेमंत ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस निकलने से अक्सर होता है ऐसा
वरिष्ठ ईएमओ विनीत सचान ने बताया कि किसी भी इंसान की मौत होने पर शरीर का तापमान लगातार गिरता जाता है। इससे कभी-कभी मांसपेशियों में अकड़न आती है। आंत व पेट में गैस फंसी होने से वह मुंह से बाहर निकलती है। इससे शव की मांसपेशियां हरकत करती हैं।

हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था
गाल और होंठ हिलने लगते हैं। परिजन भ्रमवश जीवित समझ लेते है, जबकि शरीर मृत हो चुका होता है। ऐसा ही यह मामला हुआ है। उन्होंने जब जांच की, तो हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed