फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cheating of the csjm university exam

सामूहिक नकल कराने वाले कॉलेजों पर होगी कार्रवाई

Tue, 17 Mar 2015 03:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 03:37 AM IST
विज्ञापन
cheating of the csjm university exam
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के रेग्युलर एग्जाम 2014-15 में सामूहिक नकल कराने वाले कॉलेजों के खिलाफ परीक्षा के दौरान ही कार्रवाई होगी। इस सिलसिले में अन फेयर मींस (यूएफएम) कमेटी गठित कर दी गई है। इसकी पहली मीटिंग सोमवार को हुई है। इसमें सामूहिक नकल पकड़े जाने वाले कॉलेजों की रिपोर्ट देखी गई।
विज्ञापन


साथ ही आरोपी कॉलेजों को नोटिस जारी करने का फैसला किया गया। उड़नदस्तों की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही कार्रवाई की सिफारिश परीक्षा समिति से होगी। परीक्षा समिति की मीटिंग मार्च अंत तक कराई जा सकती है। यूनिवर्सिटी एग्जाम में सामूहिक नकल कराए जाने की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन


इसको गंभीरता से लेते हुए कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। यूएफएम कमेटी की मीटिंग कराके कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन कॉलेजों में सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट मिली है, उन्हें इस बार परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किया जाएगा। छात्रहित के नाम पर किसी तरह की मोहलत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिशा में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि उड़नदस्तों की रिपोर्ट को आधार बनाकर ही नकल कराने वाले कॉलेजों को नोटिस दी जाएगी। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

बताते चलें कि यूनिवर्सिटी के एग्जाम में ठाकुरजी महाराज महाविद्यालय बिल्हौर से बड़े पैमाने पर नकल सामग्री बरामद की गई है। कन्नौज और कानपुर देहात में उड़नदस्तों से अभद्रता की गई है।

कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, फतेहपुर, उन्नाव, इलाहाबाद, कौशांबी, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर खीरी से भी सामूहिक नकल की रिपोर्ट मिली है।


इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन चिंतित है। यही वजह है कि यूएफएम कमेटी के माध्यम से कार्रवाई करके यूनिवर्सिटी नकल माफिया और नकलचियों को कड़ा संदेश देना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed