फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheating in the name of admission in GSVM medical college kanpur

जीएसवीएम में एडमिशन के नाम पर ठगी: तीनों छात्राओं को एक ही गिरोह ने बनाया था शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 15 Apr 2022 09:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Apr 2022 09:48 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर रुड़की की छात्रा महक सिंह सैनी, बिजनौर की शिवानी और दिल्ली की विनम्रता स्नेहा सिंह से ठगी हुई थी। पुलिस को जो फुटेज मिले हैं उसके अनुसार तीनों छात्राओं से एक ही तरह से दिखने वाले दो आरोपी मिले थे। इससे यह साफ हो गया कि तीनों छात्राओं को एक ही गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
Cheating in the name of admission in GSVM medical college kanpur
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर तीन छात्राओं से एक करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि तीनों छात्राओं से ठगी करने वाला एक ही गिरोह है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने हर बार मोबाइल नंबर अलग-अलग ही इस्तेमाल किए थे। मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर रुड़की की छात्रा महक सिंह सैनी, बिजनौर की शिवानी और दिल्ली की विनम्रता स्नेहा सिंह से ठगी हुई थी। पुलिस को जो फुटेज मिले हैं उसके अनुसार तीनों छात्राओं से एक ही तरह से दिखने वाले दो आरोपी मिले थे। इससे यह साफ हो गया कि तीनों छात्राओं को एक ही गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन


सभी नंबरों की एक ही अंतिम लोकेशन
पहले मामले में पुलिस को दो मोबाइल नंबर मिले थे। बाद के दो मामलों में पुलिस को चार नए मोबाइल नंबर मिले हैं। सभी मोबाइल नंबरों की सीडीआर रिपोर्ट से साफ हुआ कि सबकी अंतिम लोकेशन (दिल्ली, गाजियाबाद) एक ही रही है। इसे लेकर पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना होगी और वहां जाकर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed