फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheater bride, First husband filed divorce case in Jhansi, constable Jitendra Gautam has also been made a part

धोखेबाज दुल्हन: पहले पति ने झांसी में दर्ज कराया तलाक का मुकदमा, सिपाही जितेंद्र गौतम को भी बनाया है पक्षकार

Fri, 15 Mar 2024 06:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 06:43 PM IST
सार

Kanpur News: अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे में सावित्री की दूसरी शादी दिखाकर सिपाही जितेंद्र को भी पक्षकार बनाया गया है। जितेंद्र जल्द ही अपना जवाब दाखिल करेगा।

विज्ञापन
Cheater bride, First husband filed divorce case in Jhansi, constable Jitendra Gautam has also been made a part
धोखेबाज दुल्हन का खेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आयकर अधिकारी बनकर सिपाही से शादी करने वाली धोखेबाज दुल्हन के पहले पति ने भी झांसी में पत्नी से तलाक के लिए पारिवारिक न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया है। इसमें दूसरी शादी रचाने वाले सिपाही जितेंद्र गौतम को भी पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन

झांसी के मऊरानीपुर निवासी बृजेंद्र कुमार ने पत्नी सविता उर्फ सावित्री देवी और जितेंद्र गौतम के खिलाफ झांसी में पारिवारिक न्यायालय में वाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि सावित्री देवी से उसकी शादी आठ फरवरी 2007 को हुई थी।
विज्ञापन

सावित्री ने गांव में न रहने की बात कही, तो उसने अपनी खेतिहर जमीन बेचकर मऊरानीपुर में सावित्री के नाम पर एक प्लॉट का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर उस पर दो मंजिला मकान बनवाया। इसमें 25-30 लाख रुपये खर्च कर दिए। उसे दो संतानें भी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 को सावित्री ने तलाक देने का दबाव डाला
कुछ सालों बाद सावित्री सरकारी नौकरी लगने का बहाना बनाकर अक्सर घर छोड़कर जाने लगी। नौकरी के बारे में पूछने पर झगड़ा करती थी। 20 दिसंबर 2019 को सावित्री ने तलाक देने का दबाव डाला और कचहरी ले जाकर जबरन सौ रुपये के स्टांप पेपर पर तलाकनामा लिखवा लिया।

नौजवान लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर करती है ठगी
सावित्री ने यूपी पुलिस कानपुर में तैनात जितेंद्र गौतम से वर्ष 2019 में ही शादी कर ली। इसके बाद कई लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। नजीराबाद थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें वह जेल भी गई। सावित्री नौजवान लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर ठगी करती है।

झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी भी दी
जितेंद्र के बाद सावित्री ने एट निवासी सोनू से शादी कर ली। जितेंद्र ने सावित्री और सोनू को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था और नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने अपनी जमीन बेचकर सावित्री के नाम पर जो मकान बनवाया था वह उसने सोनू को बेच दिया और विरोध करने पर झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी दी।

सावित्री को जवाब दाखिल करना है
सावित्री वर्ष 2015 से अलग रह रही है, इसलिए उसका तलाक मंजूर किया जाए। अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे में सावित्री की दूसरी शादी दिखाकर सिपाही जितेंद्र को भी पक्षकार बनाया गया है। जितेंद्र जल्द ही अपना जवाब दाखिल करेगा। जितेंद्र ने भी अपना विवाह शून्य घोषित कराने के लिए कानपुर में पारिवारिक न्यायालय में वाद दाखिल किया है, जिसमें सावित्री को जवाब दाखिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed