फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheated in the name of giving loan at low interest, when women came to take money, the lock was found hanging on the office of the finance company

कम ब्याज पर लोन देने के नाम पर ठगी, महिलाएं रुपये लेने पहुंची तो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर लटका मिला ताला

Sun, 13 Feb 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cheated in the name of giving loan at low interest, when women came to take money, the lock was found hanging on the office of the finance company
पुखरायां में ठगी का शिकार हुईं महिलाएं। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां (पुखरायां)। कम ब्याज पर ऋण देने का झांसा देकर फाइनेंस कंपनी ने समूह की महिलाओं से ठगी कर ली। शनिवार को ऋण के रुपये लेने महिलाएं कंपनी के दफ्तर पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। महिलाओं के हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। वहीं कोतवाल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुखरायां के अहरौलीशेख गांव के मोड़ पर सप्ताह भर पूर्व एक फाइनेंस कंपनी ने अपना दफ्तर खोलो था। इसमें समूह की महिलाओं को कम ब्याज दर पर 35 हजार रुपये का ऋण देने की बात कर्मचारियों ने कही थी। कंपनी के कर्मचारियों ने इसके लिए क्षेत्र के कई समूहों की महिलाओं से संपर्क किया था।
विज्ञापन

इस पर चांदापुर गांव की सलमा ने 18 महिलाओं को सदस्य बनाकर 26 हजार रुपये, बढ़ौली गांव की किरन ने 14 महिलाओं को जोड़कर 20 हजार रुपये, गुड्डी ने नौ महिलाओं को जोड़कर 13 हजार रुपये कंपनी के कार्यालय जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कई अन्य गांव की महिलाओं ने भी सदस्य बनाकर प्रति महिला एक हजार 400 रुपये जमा कराए थे। इन सभी महिलाओं को शनिवार को लोन के 35 हजार रुपये देने के लिए दफ्तर बुलाया गया था। शनिवार को जब महिलाएं कंपनी के कार्यालय पहुंची तो वहां ताला लगा मिला।

इस पर महिलाएं हंगामा करने लगीं। सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिलहाल जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed