{"_id":"6ada75f90fa958bad9019879","slug":"chc-will-be-developed-into-a-modern-100-bed-hospital-kanpur-news-c-362-1-ka11001-159276-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएचसी बनेगा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएचसी बनेगा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में 30 बेड की सीएचसी अब 100 बेड का अस्पताल बनेगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। रामा यूनिवर्सिटी के कंसल्टेंट डायरेक्टर डॉ. प्रणव सिंह ने कहा है कि वह सीएचसी को गोद लेकर चिकित्सा व्यवस्था को बढ़ावा देने में सहयोग करेंगे। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि जिलाधिकारी के जरिये शासन में पत्राचार किया जा रहा है।
डॉ. प्रणव ने कहा कि कल्याणपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को देखा और सीएचसी के विस्तार का प्रस्ताव शासन के समक्ष प्रमुखता के साथ रखा था। उप जिलाधिकारी सदर (जॉइंट मजिस्ट्रेट), कानपुर नगर द्वारा 8,690 वर्ग मीटर जीएएस भूमि को सीएचसी कल्याणपुर में समायोजित करने का औपचारिक प्रस्ताव कानपुर विकास प्राधिकरण को भेजा जा चुका है। अब बैठक में प्रस्ताव पास होना बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी इस पूरे मामले में अपनी संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी है।
100 बेड का उच्चीकृत अस्पताल बन जाने से स्थानीय नागरिकों को अपने घर के पास ही उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। -डॉ. प्रणव सिंह