फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chargesheet filed in the case of the father-son murder in the middle of the road.

Kanpur News: बीच सड़क पिता-पुत्र की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल

Tue, 22 Sep 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in the case of the father-son murder in the middle of the road.
कानपुर। नौबस्ता यशोदानगर के पास बीते 24 मई की रात बाइक टकराने के विवाद में बीच सड़क पिता-पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 150 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें सीसीटीवी के फुटेज, एफएसएल की रिपोर्ट के अलावा पुलिस कर्मियों समेत 20 लोगों के बयान शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 24 मई रविवार की रात विराटनगर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर नशेबाजों ने खूनी खेल खेला था। रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिव नारायण त्रिवेदी (60), बेटे शिवम (26) और सत्यम (30) के साथ कनक मार्बल में नौकरी कर बाइक से लौट रहे थे। वृंदावन गेस्ट हाउस के पास वाइन शॉप के सामने उनकी बाइक बगल से गुजरी दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों ने पिता-पुत्रों को सरेराह हेलमेट से पीटा। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। भीड़ ने शिवा वर्मा को मौके पर ही दबोच लिया था। उसका साथी करन और अवस्थी मौके से भाग निकले थे। बाद में करन को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ। इस बीच अस्पताल में भर्ती शिव नारायण और शिवम की मौत हो गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि चार्जशीट में पिता-पुत्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी शामिल किया गया है ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed