फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chargesheet filed against six for sheltering Vikas and colleagues

विकास व साथियों को पनाह देने में छह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Tue, 07 Sep 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against six for sheltering Vikas and colleagues
कानपुर देहात। बिकरू कांड के आरोपियों को पनाह देने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया है। सभी जिले के ही अलग अलग गांवों के रहने वाले हैं। इन आरोपियों के नाम घटना के छह माह बाद प्रकाश में आए थे। तब आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सभी जेल में है। सोमवार को चार्जशीट दाखिल होने के दौरान इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अब सुनवाई की अगली तिथि 23 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन

दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों को पनाह देने वालों की छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

इसमें धनीरामपुर रूरा के अमन शुक्ला, अनुभव तिवारी, मंगलपुर झींझक के शुभम पाल, करियाझाला झींझक के संजय परिहार, रसूलाबाद कस्बे के रामजी उर्फ राधे, शिवली के विष्णु कश्यप का नाम सामने आया था। ये सभी आरोपी इस समय माती जेल में हैं। इनके नाम का खुलासा होने के छह माह बाद सोमवार को चौबेपुर पुलिस ने इनके खिलाफ आरोप पत्र एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है लेकिन कोर्ट अवकाश पर होने के चलते आरोपियों की पेशी एडीजे चतुर्थ की कोर्ट में की गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed