फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chargesheet against five including Abbas Ansari and wife Nikhat, hearing will be held in special court on Apri

UP News: अब्बास अंसारी और पत्नी निखत समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट, विशेष कोर्ट में 24 अप्रैल को होगी सुनवाई

Tue, 11 Apr 2023 11:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:23 PM IST
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट जेल में नियमों की अनदेखी कर मुलाकात करने के मामले में विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत बानो समेत पांच के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश की अदालत में 24 अप्रैल को मामले की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Chargesheet against five including Abbas Ansari and wife Nikhat, hearing will be held in special court on Apri
अब्बास और निखत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जेल में मुलाकात कर सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने और सहयोग देने के आरोप में अब्बास अंसारी, पत्नी निखत बानो अंसारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट मंगलवार को कोर्ट में दाखिल की गई है।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश लोकेश वरुण ने दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुख्तार पुत्र व विधायक अब्बास अंसारी, निखत अंसारी, ड्राइवर नियाज अंसारी, नवनीत सचान और फराज खान के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

चार्जशीट पर सुनवाई दौरान सभी आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश किया गया। चार्जशीट दायर कर बताया गया की सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी हो गई है। सभी पांचों के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर के खिलाफ विवेचना
बताया गया कि इस मामले में जेल वार्डन जगमोहन, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार एवं डिप्टी जेलर चंद्रकला के खिलाफ विवेचना अभी चल रही है। इस मामले में पुलिस व प्रशासन की टीम ने सबसे पहले अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो और ड्राइवर नियाज अंसारी को जेल में गिरफ्तार किया था।

फराज खान की हुई थी गिरफ्तारी
उसके बाद निखत बानो को चित्रकूट जेल के पास मकान की व्यवस्था करवाने एवं बिना पर्ची के मुलाकात करवाने के आरोप में फराज खान को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने जेल वार्डन जगमोहन, जेलर संतोष कुमार, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर एवं डिप्टी जेलर चंद्रकला की गिरफ्तारी की।

मामले में जेल में हैं नौ आरोपी
विवेचक के अनुरोध पर अब्बास अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गत 28 फरवरी को न्यायिक हिरासत में लिया गया था। बताया गया है कि अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी जेल में है तथा निखत बानो एवं नियाज अंसारी की जमानत खारिज हो चुकी है।

11 फरवरी को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
अभियोजन पक्ष की तरफ से मौजूद अधिवक्ता एमके सिंह ने बताया की मामले की रिपोर्ट दरोगा श्यामदेव सिंह ने 11 फरवरी को चित्रकूट के कर्वी थाने में दर्ज कराई थी। जेल में छापे के दौरान निखत, जेल में बंद पति अब्बास अंसारी के साथ अधीक्षक के बगल वाले कमरे में थी।

जेवरात और नकदी भी हुई थी बरामद
निखत के पास से विदेशी मुद्रा समेत जेवरात और नकदी भी बरामद हुई थी। मामले की विवेचना में सामने आया कि आरोपी फराज खान ने निखत को कर्वी में रहने के लिए निजी आवास के साथ वाहन की व्यवस्था भी कराई थी। आरोपी निखत के साथ अब्बास से मिलने के लिए बिना किसी एंट्री के ही जेल में जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed