फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Charge sheet filed against 25 policemen accused of misdeed and fraud ACP to DCP level officers investigating

Exclusive: दुष्कर्म-जालसाजी में घिरे 25 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट, ACP से लेकर DCP स्तर के अफसर कर रहे जांच

Thu, 13 Feb 2025 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:53 PM IST
सार

Kanpur News: ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन मिश्रा ने बताया है कि विभिन्न आरोपों में लिप्त 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। अधिकतर मामलों की विभागीय जांच अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही आरोपों के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Charge sheet filed against 25 policemen accused of misdeed and fraud ACP to DCP level officers investigating
एसीपी मोहसिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दुष्कर्म, जालसाजी व धमकी जैसे संगीन आरोपों में घिरे कमिश्नरी पुलिस के 25 कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। ये जांचें इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शुरू हुई है। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी से लेकर डीसीपी स्तर के अधिकारियों को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्वाइंट सीपी आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के अनुसार पिछले साल एक जनवरी से 31 दिसबंर के बीच पुलिस कमिश्नर ने दुष्कर्म, जालसाजी, धमकी, वसूली समेत अन्य आरोपों में लिप्त 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कराई है। इसमें शहर विभिन्न थानाक्षेत्रों और कार्यालयों में तैनात रहे 11 दरोगा, पांच हेड कांस्टेबल व नौ कांस्टेबल शामिल हैं।

विज्ञापन

तीनों की विभागीय जांच भी पूरी
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले दरोगा सचिन कुमार मोरल, कांस्टेबल अनूज तिवारी, शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने वाले कांस्टेबल रवींद्र कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच बैठा दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों की विभागीय जांच भी पूरी हो गई है। जांच अधिकारी जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को सौंपेंगे। तीनों के खिलाफ दीर्घदंड से दंडित किया गया है। ऐसे स्थिति में या तो आरोपियों मूलवेतन पर पदावनत किया जा सकता है या बर्खास्त।

विज्ञापन

चार्जशीट से पन्ने गायब करने में फंसे पुलिस कर्मी
दहेज हत्या के मामले में चार्जशीट से पन्ने गायब करने के मामले मेें बिधनू थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हरविंदर यादव व डाक मोहर्रिर एसआइ मथुरा प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया गया है। वहीं इनकी विभागीय जांच भी अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में दोनों पुलिसकर्मियों के सर्विस बुक में बैडइंट्री की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन

इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी चल रही जांच
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में एसआई सतेंद्र यादव, मारपीट कर धमकी में एसआई वीरेश यादव, वीडी सिंह, पंकज मिश्रा, कांस्टेबल सौरभ भदौरिया, अभिषेक कुमार, कांस्टेबल रेनू प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने में पंकज मिश्रा व कांस्टेबल गौरव यादव, धोखाधड़ी में कांस्टसेबल सुमित कुमार समेत 20 पुलिस कर्मी शामिल हैं।

एसीपी मोहसिन की जांच अंतिम दौर में
आईआईटी की पीएचडी छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में फंसे एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ चल रही विभागीय जांच अंतिम दौर में है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साक्ष्यों को संकलित किया जा चुका है।  माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट जल्द ही जमा की जा सकती है। इसके बाद अपील में मोहसिन को एक बार सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर उनकी बर्खास्तगी तक हो सकती है।

विभिन्न आरोपों में लिप्त 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। अधिकतर मामलों की विभागीय जांच अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही आरोपों के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाएगा।  -विपिन मिश्रा, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम/मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed