{"_id":"5f9080fa8ebc3e9ba96a7699","slug":"charas-smuggling-arrested-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाल जेल से कानपुर में चरस तस्करी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाल जेल से कानपुर में चरस तस्करी, एक गिरफ्तार
Thu, 22 Oct 2020 12:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चरस तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल की वीरगंज जेल में बैठे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के इशारों पर कानपुर तक तस्करी जारी है। एसटीएफ ने शिवली निवासी गिरोह के सदस्य को गंगा बैराज से गिरफ्तार किया है। करीब पौन किलो चरस भी मिली है।
विज्ञापन
यह प्रदेश का मुख्य तस्कर है। सीओ एसटीएफ टीबी सिंह ने बताया कि शिवली निवासी राजेश वर्मा उर्फ परशुराम उर्फ आदित्य उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया गया है। ये नेपाल से चरस की खेप लाकर कानपुर समेत यूपी के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक 2014 में राजेश तीन साल के लिए नेपाल जेल में रहा। वहीं पर बड़े तस्कर फिरोज और नासिर से मिला था। 2017 में छूटने के बाद ये उन्हीं के इशारों पर चरस तस्करी कर रहा है। एसटीएफ सीओ ने बताया कि राजेश लोगों को अलग-अलग नाम बताकर मिलता था।
विज्ञापन