फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chanting of Jai Shri Ram with saffron enthusiasm

Kanpur News: केसरिया जोश के साथ लगे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 29 Apr 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chanting of Jai Shri Ram with saffron enthusiasm
कन्नौज। विकास धारा को नई रफ्तार देने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा ने बुधवार को एक उत्सव का रूप ले लिया। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए इत्र की नगरी में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। विकास की लहर और कार्यकर्ताओं का जोश एक साथ मिला, तो सड़कों का नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

जिले से इस महा-रैली में शामिल होने के लिए कोने-कोने से 500 बसों का काफिला जब रवाना हुआ, तो पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। 25 हजार कार्यकर्ताओं का यह जत्था केवल एक रैली में शामिल होने नहीं, बल्कि प्रदेश के बदलते स्वरूप का अभिनंदन करने निकला था। बसों की खिड़कियों से लहराते झंडे और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा था कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल कंक्रीट की सड़क नहीं, बल्कि उनके सपनों की नई उड़ान है।
विज्ञापन

चाक -चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। हरदोई मोड़ से लेकर रैली स्थल तक का पूरा इलाका एक अभेद्य किले में तब्दील नजर आया। जिले के आला अधिकारी खुद जमीन पर उतरकर मोर्चा संभाले हुए थे। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ली। एडीएम देवेंद्र सिंह, एएसपी अजय कुमार और सीओ सिटी कुलवीर सिंह के साथ पूरा प्रशासनिक अमला दिन भर महादेवी घाट और बख्शीपुरवा तिराहे पर मुस्तैद रहा। हर आने-जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी गई ताकि कार्यकर्ताओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिले के साथ बढ़ता रहा कार्यकर्ताओं का जोश
जैसे-जैसे बसों का काफिला आगे बढ़ रहा था, कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता ही गया। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने भी इस काफिले का स्वागत किया। यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि पश्चिमी से पूर्वी को जोड़ने वाली उस विकास की जीवन रेखा का उत्सव था, जो भविष्य में व्यापार और रोजगार के नए द्वार खोलेगी। शाम ढलते-ढलते जब ये कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद वापस लौटे, तो उनके चेहरों पर एक अलग ही संतुष्टि थी।

गंगा एक्सप्रेसवे भले ही हरदोई जिले से निकला है पर पूरा लाभ कन्नौज की जनता को मिलेगा। इससे जिले में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगीं और तरक्की का नया मार्ग प्रशस्त होगा।
-असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री
-----------------
गंगा एक्सप्रेसवे केवल सड़क ही नहीं, बल्कि प्रदेश की भाग्य रेखा है। निश्चित रूप से यह एक्सप्रेसवे विकास की गति में मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई।

-अर्चना पांडेय, विधायक छिबरामऊ
------------------
गंगा एक्सप्रेसवे नाम में ही अद्भुत ऊर्जा है। यह पूरे प्रदेश के भाग्य के द्वार खोलेगा। जो लोग केवल एक एक्सप्रेसवे बनाकर घमंड में हैं। आज योगी जी ने पूरा प्रदेश ही एक्सप्रेसवे मय कर दिया।
-कैलाश राजपूत, विधायक तिर्वा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed