{"_id":"6af629cf6270be7bf0016c6c","slug":"changes-to-drug-regulations-pose-a-crisis-for-the-msme-pharmaceutical-industry-association-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1710451-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स नियमों में बदलाव से एमएसएमई दवा उद्योग पर संकट : एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स नियमों में बदलाव से एमएसएमई दवा उद्योग पर संकट : एसोसिएशन
विज्ञापन
कानपुर। फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने 28 अक्तूबर 2026 को जारी ड्रग्स नियमों के प्रस्तावित संशोधनों का विरोध किया है। संगठन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव (ड्रग्स) को पत्र भेजकर इन्हें एमएसएमई दवा उद्योग के लिए नुकसानदेह बताया है।
एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अतुल सेठ ने बताया कि प्रस्तावित संशोधन लाइसेंस को तत्काल निलंबित करने का प्रावधान करते हैं। यह व्यवस्था केंद्रीय ड्रग्स प्रयोगशाला से पुनः परीक्षण के वैधानिक अधिकार को निरर्थक बना देती है। दवा के नमूना संग्रहण, भंडारण या परिवहन में त्रुटि से भी दवा निम्न मानक की घोषित हो सकती है। बिना पुनः परीक्षण के लाइसेंस निलंबन को एसोसिएशन ने अन्यायपूर्ण बताया है।
उन्होंने कहा कि छोटे दवा निर्माताओं के पास बड़े वित्तीय संसाधन नहीं होते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। उत्पादन बंद होने पर कच्चा माल बर्बाद हो सकता है, जबकि बैंक ब्याज जारी रहेगा। एसोसिएशन का मानना है कि यह कदम एमएसएमई दवा उद्योग को समाप्त कर सकता है। एसोसिएशन ने नमूना संग्रहण में त्रुटि या द्वेषपूर्ण आचरण को एक गंभीर खतरा बताया है। कहा कि एक बैच के विवाद पर पूरे कारखाने का लाइसेंस निलंबित करना भी अनुपातहीन और अतार्किक है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने विवादित बैच के वितरण पर तत्काल रोक लगाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण लाइसेंस स्वतः निलंबित नहीं होना चाहिए। यदि निर्माता रिपोर्ट को चुनौती देता है तो पुनः परीक्षण प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। निलंबन आदेश लिखित कारणों सहित पारित हो और निर्माता को सुनवाई का अवसर मिले। एसोसिएशन ने मंत्रालय से नियमों पर पुनर्विचार और एमएसएमई प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की अपील की है।