फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandrayaan-3 Landing, Celebration of  success, People said  proud moment, India created history in space

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान की सफलता का जश्न! लोग बोले- गर्व का पल...भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास

Wed, 23 Aug 2023 08:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 08:23 PM IST
सार

Kanpur News: पं. देवकी नंदन ठाकुर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। कहा कि पिछली बार हम एक कदम पीछे रह गए थे। इस बार हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Landing, Celebration of  success, People said  proud moment, India created history in space
चंद्रयान की सफलता का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे ही चंद्रयान-3 ने अपना पैर चांद पर जमाया... पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई। कानपुरवासी भी जश्न में डूब गए। शहर के अलग-अगल हिस्सों में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई। साथ ही, हमारे भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए गए।

विज्ञापन

वहीं, चंद्रयान-3 की सफलता पर शहर के व्यापारी और उद्यमी झूम उठे। व्यापारी और उद्यमी संगठनों के पदाधिकारियों ने जगह-जगह आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। देश के वैज्ञानिकों के समर्थन में नारे लगाए और तिरंगा फहराया।घुमनी बाजार व्यावसायिक समिति और कानपुर युवा व्यापार मंडल ने पटाखे फोड़े और और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

सफल लैंडिंग पर पं. देवकी नंदन ठाकुर दी बधाई
मोतीझील में चल रही शिव महापुराण कथा में पं. देवकी नंदन ठाकुर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। कहा कि पिछली बार हम एक कदम पीछे रह गए थे। इस बार हमारे वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया। बाबा भोलेनाथ और भगवान प्रियाकांत जी की कृपा से भारत के वैज्ञानिकों का ध्वज पूरे विश्व में लहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- भगवान शिव की कृपा से हमारे वैज्ञानिकों ने रच दिया इतिहास
उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य सच्चे मन से यह मान ले कि मैं भगवान का हूं और भगवान मेरे हैं, तो भगवान कभी अपने भक्त का अहित नहीं होने देंगे। जब किसी ऑफिस में की आठ घंटे की नौकरी का फल आपको मिलता है, तो सोचिए भगवान की सेवा का कितना फल मिलेगा। छोटे समय में ज्यादा तनख्वाह कोई दे सकता है तो केवल भगवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed