Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chambal swells again, 42 villages in danger of flood

Kanpur News: फिर उफनाई चंबल, 42 गांवों में बाढ़ का खतरा

Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chambal swells again, 42 villages in danger of flood
इटावा/चकरनगर। कोटा बैराज से गुरुवार को तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चंबल नदी फिर उफना गई है। नदी का जलस्तर 60 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे नदी के किनारे के 42 गांवों में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, बाढ़ की आशंका में प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क किया है। 15 दिन पहले बाढ़ का दंश झेलकर अपने घरों में पहुंचे लोगों को फिर दुश्वारियों का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

बता दें कि 16 जुलाई को लगभग सवा लाख पानी चंबल नदी में छोड़ने के बाद 30 जुलाई को चकरनगर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति हो गई थी। भरेह मार्ग, बिड़ौड़ी, नदा मार्ग समेत कई मार्ग बंद हो गए थे। इससे 42 गांवों की आवाजाही बंद हो गई थी। सात गांवों के घरों में पानी पूरी तरह घुस गया था। ऐसे में सैकड़ों लोगों को अपने आशियाने छोड़ने पड़े थे।
विज्ञापन


छह अगस्त को चंबल का उफान कम होने पर जलस्तर उतरना शुरू हुआ था। इसके बाद करीब आठ, नौ अगस्त से लोग अपने आशियानों में पहुंचने लगे थे। लोग अभी पूरी तरह से व्यवस्थित भी नहीं हो पाए थे कि गंगा बैराज से छोड़ा गया पानी शनिवार की भोर में जिले की सीमा में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार रात एक बजे चंबल का जलस्तर 109.21 मीटर पर था जो शनिवार सुबह बढ़ना शुरू हुआ और सुबह 10 बजे 109.46 मीटर पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई और चंबल 110.26 पर बजने लगी। वहीं, शाम पांच बजे चंबल का जलस्तर बढ़कर 112.16 मीटर पर पहुंच गया, जबकि चंबल का चेतावनी निशान 119.80 मीटर व खतरे का निशान 120.80 मीटर पर है। शाम तक चंबल के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार 60 सेंटीमीटर प्रति घंटा मापी गई।

अगर चंबल खतरे की निशान पर पहुंचती तो बाढ़ का असर भरेह, हरौली बहादुरपुर, नीमाड़ाड़ा, धरमपुरा, निवि, गढ़ाकास्दा, चकरपुरा, हरपुरा महुआसूंड़ा, कांयछी, पालीघार, खिरीटी, रनिया, ककरैया, बिरौनाबाग, कोटरा, गुरभेली, नौरगा खोड़न, बिडोरी सहित कई गांवों पर पडे़गा।



............................

बाढ़ चौकियाें को किया गया अलर्ट, जलस्तर पर रखेंगी नजर

चकरनगर। चंबल के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम चकरनगर ब्रम्हानंद कठेरिया, तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्र ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। भरेह, चकरपुरा, सहसों गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था करने एवं नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी। सभी संबंधित विभागों को राहत व बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि कोटा बैराज से रुक-रुककर अभी तक तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अभी फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन तीन लाख क्यूसेक पानी से चंबल खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है। बाढ़ चौकियों को चौबीस घंटे अलर्ट पर रखा गया है।


............................

यमुना भी चेतावनी निशान के पास पहुंची



बकेवर। जहां एक ओर चंबल नदी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी ओर यमुना नदी भी उफान मार रही है। शनिवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर चेतवानी निशान के पास पहुंच गया। जहां शुक्रवार शाम को यमुना 120.21 मीटर पर बह रही थी तो वहीं शनिवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर 120.31 मीटर पर पहुंच गया। जो चेतावनी निशान 120.92 मीटर से मात्र 61 सेंटीमीटर नीचे है। यमुना में पानी बढ़ने से बकेवर व लवेदी क्षेत्र के गांव अंदावा, मड़ैया मल्हान, दिलीपनगर की मड़ैया, नबादा, चिन्डोली, लखनपुर घार के खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed