फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   challenge remains to bring cash to banks

बैंकों तक कैश पहुंचाना बना चुनौती 

Sat, 12 Nov 2016 12:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
challenge remains to bring cash to banks
डेमो
कानपुर नगर की करीब आठ सौ बैंकों में प्रतिदिन औसत करीब 10 करोड़ रुपये की आपूर्ति करना रिजर्व बैंक के लिए अब चुनौती बन गया है। बैंकों में भीड़ उमड़ने के साथ ही यह चुनौती और गहराएगी। स्थिति ये है कि दो दिनों में बैंकों को औसत करीब पांच करोड़ रुपये ही जारी किए जा सके हैं। इसी वजह से शहर के एक तिहाई बैंकों में शुक्रवार को करेंसी का टोटा हो गया। 
विज्ञापन


बैंकों के सूत्र बताते हैं कि आम दिनों में ही नोटों की सप्लाई करीब 25 फीसदी प्रभावित रहती है। नोट बंदी की घोषणा के बाद नई करेंसी व छोटे नोट उपलब्ध करवाने का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में समय पर करेंसी उपलब्ध करवाना रिजर्व बैंक के साथ ही बैंक के रीजनल आफिसों और करेंसी चेस्टों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। रिजर्व बैंक व अन्य बैंकों की करीब 500 गाड़ियां शहर भर में कैश पहुंचाने के लिए दौड़ रही है लेकिन करेंसी की आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन


इस समस्या से निपटने के लिए शुक्रवार को पूरा दिन रिजर्व बैंक में रणनीति बनती रहीं। सूत्र बताते हैं कि शनिवार से कैश वैनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। बैंकों में चर्चा इस बात की भी है कि करेंसी की सप्लाई रिजर्व बैंक के सेंट्रल ऑफिस से भी प्रभावित है। दरअसल करेंसी की कमी की वजह से ही शुक्रवार को शहर के 80 फीसदी एटीएम नहीं चले। अभी तक सिर्फ बैंकों में कैश उपलब्ध करवाने की चुनौती थी। शनिवार से एटीएम बूथों को हर समय फुल रखना आसान नहीं होगा। रिजर्व बैंक के सूत्रों का कहना है कि करेंसी का फ्लो बढ़ाया जा रहा है। इतने बड़े अभियान में यह स्थिति स्वभाविक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed