{"_id":"6513246e5d883f085e00a2a7","slug":"chain-three-mangalsutra-mobile-and-cash-stolen-from-six-female-devotees-na-news-c-22-1-sknp1018-842-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह महिला श्रद्धालुओं की चेन, तीन मंगलसूत्र, मोबाइल व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह महिला श्रद्धालुओं की चेन, तीन मंगलसूत्र, मोबाइल व नकदी चोरी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नीब करोरी धाम में बेशुमार भीड़ के बावजूद पुलिस की लापरवाही के चलते छह महिला श्रद्धालुओं की चेन, तीन मंगलसूत्र, मोबाइल और कई श्रद्धालुओं की नकदी चोरी हो गई। पुलिस कर्मी बेपरवाह बने रहे। पीड़ितों के शोरगुल के बाद जागी पुलिस ने कानपुर की चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से चंद पुलिस कर्मियों को लगाया गया। जिन पुलिस कर्मियों को लगाया गया, वह भी भीड़ पर नजर रखने की बजाय दूर छांव में आराम फरमाते दिखे। यही वजह रही कि चोरों ने करीब 18 लोगों को अपना शिकार बनाया।
जिला कन्नौज थाना नवीगंज के गांव छबीलेपुर की गोमती कुमारी का मंगलसूत्र, मोहम्मदाबाद के मोहल्ला अवंतीबाईनगर की विनीता शर्मा का मंगलसूत्र, फर्रुखाबाद के मसेनी चौराहा निवासी गुंजन तिवारी का मोबाइल, बसंतपुर के अमित कुमार का पर्स, जिसमें 1500 रुपये, तीन एटीएम व अन्य सामान था। मैनपुरी के आवास विकास निवासी संतोषनी देवी, मोहम्मदाबाद शिवाजीनगर की राखी देवी की चेन, मॉडल शंकरपुर की बृजरानी का मंगलसूत्र, एटा के थाना नयागांव निवासी गिरिजेश, छिबरामऊ निवासी नीलम त्रिपाठी की चेन, रामनगर मऊ थाना बेला जनपद औरैया की चांदनी शुक्ला का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह हरदोई के थाना पाली के गांव शिवपुरी निवासी नीरज पांडे का मोबाइल, मैनपुरी के गणेशपुर निवासी सर्वेश कुमार की सोने की चेन, थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी रंजीत कुमार का मोबाइल, अमृतपुर के आशापुर निवासी राजवीर सिंह का मोबाइल, फर्रुखाबाद निवासी रवि गुप्ता की पत्नी का मोबाइल एवं पर्स, भैंसरोली निवासी निर्मला देवी की सोने की चेन, चांदनी शुक्ला का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अनसुनी की, तो शोरगुल शुरू हो गया। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने भीड़ में शामिल कानपुर की चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि कुछ भी पता नहीं चल सका है।