फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chaff-based gel raises hopes for acne treatment.

Kanpur News: भूसे से बने जेल ने जगाई मुंहासों पर असर की उम्मीद

Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chaff-based gel raises hopes for acne treatment.
कानपुर। गेहूं के भूसे से बने विशेष तरह के जेल ने मुंहासों पर असर की उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन

इसका प्रयोगशाला में परीक्षण कर लिया गया है, जबकि मानव शरीर में परीक्षण होना बाकी है। यह सफलता छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के छात्र सुब्रत पांडेय को शोध में मिली है। उन्होंने गेहूं के भूसे से तैयार लिग्निन नैनोपार्टिकल्स और पोस्टबायोटिक्स को मिलाकर ऐसा जेल विकसित किया गया है जो न केवल मुंहासों को कम करेगा बल्कि साइड इफैक्ट को भी रोकेगा। सुब्रत के इस शोध को अंतरराष्ट्रीय जर्नल फ्रंटियर्स इन मैटीरियल में प्रकाशित किया गया है।
सुब्रत ने यह शोध स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी में डॉ. राकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में किया। शोध में गेहूं के भूसे में मौजूद लिग्निन से नैनो स्तर के कण तैयार किए गए। इन्हें लैक्टीप्लांटिबाकिलस प्लांट्रम से प्राप्त पोस्टबायोटिक्स के साथ मिलाकर एलोवेरा आधारित जेल तैयार किया गया। प्रयोगशाला में इस फॉर्म्यूलेशन को मुंहासों से जुड़े प्रमुख बैक्टीरिया कटीबैक्टीरियम एक्नेस पर जांचा। परीक्षण में बैक्टीरिया की वृद्धि को नियंत्रित करने के साथ बायोफिल्म बनने पर भी असर देखा गया। बायोफिल्म बैक्टीरिया की ऐसी परत होती है, जो उन्हें सतह पर टिके रहने में मदद करती है।
विज्ञापन


अभी मानवों पर परीक्षण बाकी
शोध का यह परिणाम फिलहाल प्रयोगशाला स्तर तक सीमित है। इसे मुंहासों के उपचार के रूप में इस्तेमाल करने से पहले त्वचा पर सुरक्षा, जेल की स्थिरता और मानव शरीर में प्रभाव से जुड़े परीक्षण करने होंगे। शोधकर्ताओं के मुताबिक आगे के अध्ययनों के बाद ही इसके चिकित्सीय उपयोग की संभावना स्पष्ट हो सकेगी। शोध की खास बात यह है कि इसमें कृषि अवशेष को उपयोगी नैनो सामग्री में बदलने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed