फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ch Harmohan's family is trying to enter the BJP political arena under the pretext of Dangal.

Kanpur News: दंगल के बहाने भाजपा के राजनीतिक अखाड़े में उतरने की कोशिश में चाै. हरमोहन का परिवार

Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ch Harmohan's family is trying to enter the BJP political arena under the pretext of Dangal.
कानपुर। सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य चाैधरी सुखराम और उनका परिवार एक बार फिर अपने को भगवा रंग में रंगने के लिए तैयारी में जुटा है। मेहरबान सिंह का पुरवा में चाैधरी हरमोहन सिंह यादव की याद में 25 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय दंगल आयोजित होगा। यह आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले 2019 में अंतराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया गया था। इसमें देश, विदेश के पहलवानों के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं का भी जमघट होगा। इसी कड़ी में एक दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां आए थे। दरअसल, उन्हें 25 जनवरी को उद्घाटन में आना था लेकिन उस दिन कहीं और होने की वजह से उन्होंने पहले ही आकर चाैधरी हरमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के आने से पहले चाैधरी हरमोहन से जुड़े सभी आयोजनों में पूर्व सीएम मुलायम, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ही मुख्य अतिथि होते थे। अब मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा का कोई मंत्री या बड़ा पदाधिकारी आमंत्रित होता है। सुखराम और उनके पुत्र मोहित सिंह यादव के सपा से भाजपा में आने के बाद मेहरबान सिंह का पुरवा में जो पहला आयोजन हुआ, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ऑनलाइन हुआ था। अब क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में फिर से इस परिवार की सक्रियता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय दंगल के बहाने सुखराम फिर से अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में लगे हैं। कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह के जाने के बाद हरमोहन सिंह के परिवार को उसी तरह के राजनीति संबल की जरूरत है। जिसके लिए वह हर संभव प्रयास में लगे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

हरियाणा से पद्मश्री साक्षी मलिक, नरसिंह यादव, हिंद केसरी दिनेश, भारत केसरी सारिका, चंडीगढ़ से अजय गुर्जर, दिल्ली से नासिर, ईरान से हामिद, उप्र से प्रियंका, कलवा गुर्जर सहित कुल 17 अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed