फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CGST raids two plastic packaging material firms, fraud worth crores found

Kanpur News: प्लास्टिक पैकेजिंग मैटीरियल की दो फर्मों पर सीजीएसटी का छापा, करोड़ों की हेरफेर मिली

Fri, 11 Jul 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
CGST raids two plastic packaging material firms, fraud worth crores found
कानपुर। प्लास्टिक पैकेजिंग मैटेरियल बनाने वाली दो फर्मों पर सीजीएसटी की अलग-अलग टीमों ने छापा मारा। फर्मों में करोड़ों की हेरफेर मिली। तैयार और कच्चा माल के स्टाक में भारी अंतर मिला।
विज्ञापन


दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली। 10 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद फर्म संचालकों ने मौके पर 32 लाख रुपये जमा कराए। अफसरों ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीजीएसटी के 20 अफसरों की चार टीमों ने दादानगर पनकी के उद्योगकुंज स्थित डीके पॉलीप्लास्ट और बीके पॉली पैकेजर्स की फैक्टरी और गोदामों पर बुधवार दोपहर 12 बजे छापा मारा था। दोनों फर्मों के दो-दो प्रतिष्ठानों पर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों फर्में काफी समय से बिना इनवाइस के कारोबार कर रही थीं। अच्छा टर्नओवर होने के बाद भी लंबे समय से कम कर जमा किया जा रहा था। विभाग को इसकी सूचना मिली थी।

छापा से पूर्व दोनों फर्मों के पिछले सालों और मौजूदा रिटर्नों की जांच की गई तो गड़बड़ी मिली। इसके बाद अफसरों ने फैक्टरियों और गोदामों की रेकी भी कराई। कर चोरी होने के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद छापा मारा गया। डीके पॉलीप्लास्ट का टर्नओवर 50 करोड़ से ज्यादा है।


मौके पर फर्म संचालक ने 22 लाख रुपये जमा कराए। बीके पॉली पैकेजर्स का टर्नओवर 10-12 करोड़ मिला। फर्म संचालक ने 10 लाख रुपये जमा कराए। छापा की कार्रवाई रात 10 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed