Kanpur News: विजन कानपुर 2047 के लिए सेंचुरी क्लब गठित, छह प्रमुख अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
विजन कानपुर 2047 के तहत कार्ययोजनाएं तैयार हो रही हैं। इन्हीं के अनुरूप आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर महानगर का विकास किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए सेंचुरी क्लब का गठन किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर कानपुर महानगर कैसा होगा, इसके लिए विजन कानपुर 2047 के तहत कार्ययोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने के लिए सेंचुरी क्लब का गठन किया गया है।
इस संबंध में मंगलवार को विकास भवन परिसर में बैठक आयोजित की गई। सेंचुरी क्लब के लिए छह अधिकारियों को नामित किया गया। इनमें अपर जिलाधिकारी नगर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विजन कानपुर समन्वयक शामिल हैं।
सीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि स्कूल और महाविद्यालय स्तर पर सेंचुरी क्लब बनेंगे। जिसमें एक शिक्षक कोऑर्डिनेटर और विद्यार्थी रहेंगे। इन्हें वहां के प्राचार्य नामित करेंगे। इसके लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।
क्लब के माध्यम से विद्यालयों में सेमिनार, वर्कशॉप, स्लोगन, निबंध, पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, लेक्चर, भाषण, रैली, रन फॉर कानपुर जैसे आयोजन होंगे। अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर एक महीने की कार्य योजना बनाकर कार्य करने को कहा। बताया कि क्लब जिलास्तर पर भी 3-3 महीने की गतिविधियों का कैलेंडर बनाएगा।