फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Central Bank Of India Locker Robbery Case, Gangsters on six including former bank manager

सेंट्रल बैंक लॉकर डकैती: बैंक के पूर्व मैनेजर समेत छह पर गैंगस्टर, लॉकरों से पार हुए थे तीन करोड़ के जेवरात

Fri, 19 Aug 2022 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Aug 2022 12:15 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा से दर्जन भर लॉकरों से तीन करोड़ के जेवरात पार हुए थे। इस मामले में बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज समेत छह आरोपी जेल गए थे। अब  सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Central Bank Of India Locker Robbery Case, Gangsters on six including former bank manager
बैंक लॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकरों से जेवरात पार होने के मामले में पूर्व बैंक मैनेजर व लॉकर इंचार्ज समेत छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को गैंग लीडर बताया गया है। पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपियों की संपत्ति चिह्नित कर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

श्याम नगर निवासी मंजू भट्टाचार्य का सेंट्रल बैंक की कराचीखाना शाखा में लॉकर था। इसी साल 14 मार्च को जब वह लॉकर देखने पहुंची थी, तो जेवरात गायब मिले थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जब जांच शुरू की थी। तब खुलासा हुआ कि बैंक के 11 लॉकरों से करीब तीन करोड़ रुपये के जेवरात पार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के जरिये पुलिस ने खुलासा किया था कि मामले में पूर्व बैंक मैनेजर राम प्रसाद, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर कंपनी के कर्मचारी चंद्र प्रकाश, उसके भाई रमेश, उनके साथी करन व राकेश ने जेवरात पार कर बेचे हैं। पुलिस ने एक किलो से अधिक सोना रिकवर भी किया था। साक्ष्यों के आधार पर इन सभी को जेल भेजा था।

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। जल्द ही गैंग रजिस्टर भी कराया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से 11 ग्राहकों के 3.78 करोड़ के गहने चोरी हुए थे। इस मामले में पीड़ितों को राहत देते हुए बैंक के कार्यकारी निदेशक की ओर से मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed