फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Central Bank of India locker case, Victims create ruckus in branch, list of jewelery sought for the first time

लॉकर डकैती: पीड़ितों का शाखा में हंगामा, ग्राहकों को अंदर जाने से रोका, पहली बार मांगी गई जेवरों की सूची

Sun, 17 Apr 2022 11:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा के लॉकर से जेवरात गायब होने के पीड़ित ग्राहकों की अधिकारियों से घंटों बहस चली। वहीं, मौके पर पहुंचे आरएम ने पीड़ितों से पहली बार जेवरों की सूची मांगी। 

विज्ञापन
Central Bank of India locker case, Victims create ruckus in branch, list of jewelery sought for the first time
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा में प्रदर्शन करते पीड़ित ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों और पीड़ितों ने शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा में ग्राहकों का आवागमन ठप कर दिया। शाखा के अंदर ही धरना देकर बैठ गए। बैंक आने वाले ग्राहकों को बाहर ही रोक दिया। वहीं, बैंक कर्मचारी भी लॉकर रूम में चले गए और हंगामे की सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस और पीड़ितों के बीच लंबी बहस और झड़प हुई। फिर बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। 

विज्ञापन

सीएमडी एमवी गुप्ता, जोनल मैनेजर शिव गुप्ता और रीजनल मैनेजर के खिलाफ फीलखाना थाने में तहरीर दी। बाद में बैंक के रीजनल मैनेजर दयानंद पांडेय शाखा पहुंचे और पीड़ितों को शांत कराया। साथ ही पीड़ितों से जेवरों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। ताकि उसे उच्च प्रबंधन को भेजा जा सके। न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, सिद्धार्थ काशीवार और व्यापारी पवन गुप्ता की अगुवाई में पीड़ित शाखा पहुंचे और शाखा के भीतर धरने पर बैठ गए। इस दौरान बैंक आने वाले ग्राहकों को आने से रोक दिया और शाखा बंदी का आह्वान कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ितों को शांत कराने के प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया। कई घंटे के हंगामे के बाद रीजनल मैनेजर दयानंद पांडे शाखा पहुंचे। रीजनल मैनेजर ने पीड़ितों से जेवरों की सूची मांगी। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि आरएम ने सभी पीड़ितों के जेवरों व सामान की सूची मांगी है। तय हुआ है कि सोमवार को सभी पीड़ित अपनी सूची बैंक में सौंपेंगे, जो सीएमडी को भेजी दी जाएगी। 

रीजनल मैनेजर ने आश्वस्त किया है कि तीन दिन में बैंक की ओर से सकारात्मक जवाब दिया जाएगा। वहीं कहा कि आंदोलन लगातार चलता रहेगा। बैंक ने तीन दिन का समय मांगा है। तीन दिन तक बैंक का काम नहीं रोका जाएगा। अगर पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हुआ तो बैंक का काम रोक कर अनिश्चितकालीन बैंक बंदी सत्याग्रह चलाया जाएगा। सड़क पर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। 

इस मौके पर पीड़ित पंकज गुप्ता, विजय महेश्वरी, निर्मला तहलियानी, मीना यादव, सुशीला शर्मा, अमिता गुप्ता, सीता गुप्ता, महेंद्र सविता के अलावा अजय तिवारी, महेश गुप्ता, शीलू श्रीवास्तव, जय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, दिलीप सिंह, इमरान शेख, मुकुल साहू, दीपक गुप्ता आदि थे।
 

अभी तक ग्राहकों ने पुलिस को ही तहरीर में बताया है कि उनका इतना सामान गायब हुआ है। समाचार पत्रों में इतना गायब होने की सूचना दे रहे हैं। पीड़ित उनसे मिलना चाह रहे थे। ग्राहकों से बैंक ने अपने सामान की लिस्ट और इसका इस्टीमेट मांगा है। अभी किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है। यह इस लिए है कि ग्राहकों की डिमांड उच्च प्रबंधन को बताई जा सके। - दयानंद पांडेय, रीजनल मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed