फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CDO summoned doctor and BDO at 11 pm due to shortage of golden cards

Kanpur News: गोल्डन कार्ड कम बनने पर रात 11 बजे सीडीओ ने डॉक्टर और बीडीओ किए तलब

Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
CDO summoned doctor and BDO at 11 pm due to shortage of golden cards
कानपुर देहात। गोल्डन कार्ड की रफ्तार सुस्त होने की वजह से शासन की सख्ती के बाद नाराज सीडीओ ने बुधवार रात 11 बजे डॉक्टर, बीडीओ और एडीओ पंचायत को विकास भवन सभागार में तलब कर लिया। सभी से कड़ी नाराजगी के बाद प्रतिदिन 150 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य- आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में चार लाख से ज्यादा कार्ड बनाए जाने हैं। केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना के चलते शासन स्तर से इसकी कड़ी निगरानी हो रही है। कार्ड कम बनने के चलते सीडीओ लक्ष्मी एन ने विकास भवन सभागार में बुधवार देर रात 11 बजे सीएमओ, एसीएमओ, सभी सीएचसी व ब्लॉक स्तरीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी / अधीक्षक और सभी ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायतों को तलब कर लिया। उन्होंने रात 12 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डाॅक्टर और बीडीओ आपस में सामंजस्य बनाकर कम से कम प्रतिदिन 150 गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि इससे कम गोल्डन कार्ड बनाने पर प्रतिदिन बीडीओ, एडीओ और डॉक्टर को तलब कर रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर लगातार समीक्षा हो रही है। जो लोग कार्ड बनाने में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें रात में बैठक में बुलाया गया था। सभी को सामंजस्य बनाकर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य पर कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। - लक्ष्मी, एन सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed