फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CC Road will be completed by September, drainage arrangements

इन जिलाें में 30 सितंबर तक सीसी राेड बनाने का अादेश, हाेगी जल निकासी की उचित व्यवस्था

Tue, 23 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
CC Road will be completed by September, drainage arrangements
डेमाे
 मंडल के छह जिलों (कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद) पंचायत क्षेत्र की सीसी सड़क और केसी ड्रेन (जल निकासी) का काम 30 सितंबर तक पूरा कराया जाए। इस सिलसिले में कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मंगलवार को मीटिंग की और कहा कि निर्माण कार्यों में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

कमिश्नर ने कैंप कार्यालय में मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि 129 गांवों में सीसी रोड और केसी ड्रेन बनाई जानी है। यह काम देरी से चल रहा है। अभी तक 4 गांवों की सड़कें बनी हैं। 11 किलो मीटर सड़क और 32 किलो मीटर के केसी ड्रेन का निर्माण हो सका है। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और कहा कि अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद में निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी है।  
विज्ञापन


 31 अगस्त तक पूरा करें काम
गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाने से संबंधित काम 31 अगस्त तक पूरे करने हैं। कमिश्नर ने बताया कि 2016-17 में 30 अंत्येष्टि स्थल बनना है। 13 का काम चल रहा है। 17 का काम अभी शुरू होना है। यह प्रगति ठीक नहीं है। निर्माण जल्द पूरा कराया जाए।  2015-16 का काम अधूरा रहने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। कहा कि 13 अंत्येष्टि स्थलों पर टीन डालने का काम पूरा नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed