फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBSE tenth class Result 2018 in Kanpur

CBSE 10th Result 2018: ये हैं कानपुर और आसपास जिलों के टॉपर

Tue, 29 May 2018 04:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
CBSE tenth class Result 2018 in Kanpur
परिणाम घोषित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) 10वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार नए पैटर्न के तहत परिणाम जारी हुआ है। सीजीपीए प्रणाली अब समाप्त हो चुकी है, इस साल 28 लाख स्टूडेंट्स ने CBSE बोर्ड की परीक्षा दी थी जिनमें 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी। कानपुर में डीपीएस कल्याणपुर की नादिता विश्वास ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। डीपीएस आजाद नगर की अनुष्का द्विवेदी ने 98 प्रतिशक नंबर पाकर अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। इसी तरह सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की ईशा ने 98.6 प्रतिशत अंक पाये हैं। केडीएमए की श्रुति तिवारी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन

 

जालौन (उरई) जनपद में विनायक स्कूल के सिद्धांत 96.4 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहे। इसी जिले के मॉर्निंग स्टार स्कूल के सुयष ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बांदा सेंट मेरी सीनयर सेंकेंड्री स्कूल की छात्रा अंजलि ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर बांदा में टॉप किया है। हमीरपुर राठ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज की सनफरीद ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। 

विज्ञापन


उन्नाव में सीबीएसई की 10वीं कक्षा के टॉप 3
1. विशाल चौरसिया जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर 84. 96.6 पर्सेंट
2. आयशा तनवीर 95.2% आदर्श विद्या मंदिर गीता पुरम
3. तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 2 छात्र हैं जिनमें एक छात्र और छात्रा छात्र सुमित कुमार तिवारी 93.6 परसेंट आदर्श विद्या मंदिर गीता पुरम अंजलि यूएस इंटरनेशनल पतारी 93.6 परसेंट

विज्ञापन
विज्ञापन


 

कानपुर में ऑक्सफोर्ड स्कूल श्याम नगर के अमरेश कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की इशिता ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

इसी स्कूल के प्रथम मित्तल ने 98.8 प्रतिशत अंक पाये। ईशा सिंह ने 98.6 प्रतिशत नंबर बनाये हैं। 

औरैया में हाईस्कूल में गेल डीएवी की अनुष्का जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर ज्ञान स्थली एकेडमी की ईशा राजपूत ने 98 प्रतिशत व गेल डीएवी की श्रुतिका यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहीं। अनुष्का जोशी- गेल डीएवी-98.4 ईशा राजपूत-ज्ञान स्थली एकेडमी-98 श्रुतिका यादव-गेल डीएवी- 96.7



महोबा जीपीएस के शुभायु गुप्ता 95•2%

दिव्यांक मिश्रा ने किया हरदोई जनपद में टॉप
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर घोषित कर दिया गया। हरदोई जनपद में संचालित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी दिव्यांक मिश्रा ने 97.8 फीसद अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के विद्यार्थी प्रियांशु मिश्रा ने 96.6 फीसद अंक पाकर प्राप्त किया है । तीसरे स्थान पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की देवप्रिया शुक्ला और लखनऊ पब्लिक स्कूल मधौगंज के सक्षम शुक्ला है ।दोनों को ही 96.4 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed