फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBSE Result Marks rained in English and Computer Mathematics went bad in Physics revealed in review of results

CBSE Result: अंग्रेजी वऔर कंप्यूटर में बरसे अंक, फिजिक्स से बिगड़ी अंकगणित, परिणामों की समीक्षा में हुआ खुलासा

Wed, 14 May 2025 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 May 2025 04:19 PM IST
सार

Kanpur News: कक्षा 10 और 12वीं में पास होने की दर पिछले सालों की तुलना में थोड़ी बढ़ी है। छात्राओं ने छात्रों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 12 में 90 से 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं, सीबीएसई ने अपने मूल्यांकन मानकों को संतुलित किया है।

विज्ञापन
CBSE Result Marks rained in English and Computer Mathematics went bad in Physics revealed in review of results
सीबीएसई परिणामों का जश्न मानते छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। शिक्षाविद् अमित निरंजन ने इस बार और बीते वर्षों के परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 10वीं में कंप्यूटर, संस्कृत, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान ने छात्रों का अंक प्रतिशत सुधारा है। विज्ञान व गणित में कम अंकों से नुकसान हुआ है। 12वीं विज्ञान वर्ग में फिजिक्स व गणित ने, कॉमर्स वर्ग में अकाउंट व गणित ने, हयुमैनिटिज में इतिहास व मनोविज्ञान कठिन रहे। अंग्रेजी व कंप्यूटर में खूब अंक मिले हैं।

विज्ञापन

समीक्षा के अनुसार गणित और फिजिक्स के प्रश्न अन्य विषयों की अपेक्षा कठिन होते हैं। साथ ही इनको हल करने के दौरान जरा सी गलती होने पर पूरा सवाल गलत हो जाता है। फिजिक्स के संख्यात्मक सवाल भी छात्रों को काफी उलझा देते हैं। वहीं, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों में सरल भाषा होती है। साथ ही छात्रों को लेखन शैली के अंक भी मिल जाते हैं। कंप्यूटर में तार्किक और प्रोग्रामिंग आधारित प्रश्नों में अभ्यास से अच्छे अंक हासिल करना आसान होता है।

विज्ञापन

पिछले सालों की तुलना में बढ़ी पास होने की दर
कक्षा 10 और 12वीं में पास होने की दर पिछले सालों की तुलना में थोड़ी बढ़ी है। छात्राओं ने छात्रों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा 12 में 90 से 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं, सीबीएसई ने अपने मूल्यांकन मानकों को संतुलित किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि गुणवत्ता और स्थिरता को प्राथमिकता दी गई है न कि केवल ऊंचे अंकों को। इससे निष्पक्ष शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। सफलता की बढ़ोतरी इस बात को भी दर्शाती है कि छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से चलाए गए परीक्षा तनाव प्रबंधन का फायदा उन्हें मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed