CBSE Result 2023: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी, आरुषि सेठ बनीं कानपुर टॉपर, पढ़ें पूरी लिस्ट
CBSE Board 12th Result 2023: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रयागराज रीजन का परिणाम 78.05 फीसदी गया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार कानपुर शहर से डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा आरुषि सेठ ने 99.2 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है।
वहीं, डीपीएस आजाद नगर की छात्रा स्वाति पास 99 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं हैं। बता दें कि 12वीं के नतीजे अंग्रेजी और चार सर्वश्रेष्ठ अंक वाले विषयों को जोड़कर ही निकाले गए हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 5.38 प्रतिशत अंक गिरा है।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
सीबीएसई 12वीं के टॉपर
1. आरुषि सेठ डीपीएस कल्याणपुर 99.2 (ह्युमैनिटीज)
2. स्वाति पाल डीपीएस आजाद नगर 99 (ह्युमैनिटीज)
3. मुबाशिरा नाहिद सर पदमपत सिंहानिया 98.8 (ह्युमैनिटीज)
3. एकांशी ओझा डीपीएस कल्याणपुर 98.8 (ह्युमैनिटीज)
4. अनन्या निगम पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन 98.4 (ह्युमैनिटीज)
5. ताविशी अग्रवाल सर पदमपत सिंहानिया 98.2 (कामर्स)
6. सिद्धार्थ सिंह सर पदमपत सिंहानिया 98 (ह्युमैनिटीज)
7. कीर्ति सिंह डीपीएस बर्रा 97.8 (ह्युमैनिटीज)
7. यश दुबे पं. दीनदयाल उपाधया 97.8 (साइंस)
8. दिव्यांशी मिश्र दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन 97.6 (साइंस)
9. हर्ष झा डीपीएस आजाद 97.2 (साइंस)
9. पाविनी गुप्ता डीपीएस कल्याणपुर 97.2 (ह्युमैनिटीज)
9. साची अरोड़ा सर पदमपत सिंहानिया 97.2 (साइंस)
10. अलौकिका सिंह मरियमपुर स्कूल 97 (साइंस)
10. कनिका चौरसिया मरियमपुर स्कूल 97 (ह्युमैनिटीज)