फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBSE Exam Schedule Released

सीबीएसई परीक्षा का शेड्यूल जारी

Sat, 06 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
CBSE Exam Schedule Released

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। 1 मार्च से शहर के 15 केंद्रों में परीक्षाएं होंगी। नगर में 10वीं की परीक्षा में 9200 और 12वीं की परीक्षा में 7774 स्टूडेंट शामिल होंगे।

विज्ञापन


बोर्ड ने 9वीं और 10वीं के बोर्ड बेस्ड होम एग्जाम की डेट शीट भी जारी कर दी है। स्कूल कैंपस में होने वाली ये परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। 10 वीं की 28 मार्च और 12वीं की 22 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी। 
विज्ञापन


सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में तो 12वीं की अप्रैल में समाप्त होंगी। कापियां (आंसरशीट) फरवरी के अंत तक परीक्षा केंद्रों में पहुंच जाएंगी। इन्हें केंद्रों में लॉक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिट कार्ड 25 फरवरी से पहले बांट दिए जाएंगे। एग्जाम पेपर स्पेशल कोड द्वारा सीबीएसई की वेबसाइट से लोड किए जाएंगे। पेपर सिर्फ परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दलों की नियुक्ति भी की जाएगी।


बोर्ड बेस्ड होम एग्जाम का शेड्यूल
9वीं क्लास
10 मार्च-सोशल साइंस
12 मार्च-हिंदी
16 मार्च इंगलिश
19 मार्च मैथ
22 मार्च साइंस

10वीं क्लास
10 मार्च-साइंस
12 मार्च-हिंदी
16 मार्च सोशल साइंस
19 मार्च-इंगलिश
22 मार्च-मैथ

बोर्ड बेस्ड होम एग्जाम
9वीं-10वीं के बोर्ड बेस्ड होम एग्जाम 10 मार्च से 22 मार्च तक चलेंगे। इनके प्रवेश पत्र 4 मार्च से सीबीएसई की वेबसाइट से स्कूल प्रिंसिपल द्वारा डाउनलोड किए जा सकेंगे। कंप्यूटर विषय का ऑप्शनल पेपर स्कूल में 8 मार्च या परीक्षाएं समाप्त होने के बाद करा सकते हैं। कापियां बोर्ड को भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed