फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbse board exam 2021: Class 10 exam cancel, class 12 postponed

CBSE Board Exam 2021: 10वीं की परीक्षा हुई रद्द, 12वीं की स्थगित, मेधावी बोले- पूरे साल की मेहनत पर फिर गया पानी

Wed, 14 Apr 2021 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Apr 2021 04:04 PM IST
सार

सीबीएसई ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा निरस्त होने से छात्र निराश हैं। 

विज्ञापन
cbse board exam 2021: Class 10 exam cancel, class 12 postponed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा निरस्त होने से छात्र निराश हैं। मेधावी छात्रों का कहना है कि पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 14 जून और 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 7 जून तक होनी थीं। कानपुर में 10वीं में 9800 परीक्षार्थी और 12वीं में 9200 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा निरस्त और स्थगित होने की खबर सुनते ही अभिभावकों और छात्रों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह का कहना है कि उनके पास लगातार अभिभावकों और छात्रों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई है जबकि दसवीं की बोर्ड परीक्षा तो नहीं होगी लेकिन छात्रों के लिए एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा करवाई जाएगी, जिसके आधार पर ही उन्हें अंक दिए जाएंगे। ऑब्जेक्टिव परीक्षा का प्रारूप क्या होगा इसके लिए अभी तक बोर्ड से कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed