{"_id":"5cca9b4ebdec22071f56afd8","slug":"cbse-12-results-2019-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12 Results 2019: प्रियल आडवाणी बनीं कानपुर की टॉपर, इन्हें पसंद है पीएम मोदी की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12 Results 2019: प्रियल आडवाणी बनीं कानपुर की टॉपर, इन्हें पसंद है पीएम मोदी की राजनीति
Thu, 02 May 2019 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
प्रियल आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 12वीं में डीपीएस आजाद नगर कानपुर की छात्रा प्रियल आडवाणी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सिटी टॉप किया है। प्रियल की इलाहाबाद रीजन में पांचवां संयुक्त स्थान है। शास्त्री नगर निवासी प्रियल नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रियल के पिता रवि आडवाणी सिविल इंजीनियर हैं। मां अर्चना गृहिणी हैं। प्रियल ने सेल्फ स्टडी पर ज्यादा भरोसा जताया। इसका श्रेय वह गुरुजनों व परिजनों को देती हैं। उन्होंने बताया कि वह स्कूल व कोचिंग के अलावा घर में दो से तीन घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। वह अच्छी इकोनॉमिस्ट बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से रही दूरी, मोदी हैं पसंद
प्रियल पिछले दो सालों से सोशल मीडिया से काफी दूर हैं। व्हाट्सएप का प्रयोग भी कम करती हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति काफी अच्छी लगती है। उनकी योजनाओं से दुनियां को लाभ मिल रहा है और सभी उससे खुश हैं।
विज्ञापन
मैथ व एकाउंटस को दिया समय
प्रियल ने बताया कि उन्होंने अपना अधिक समय मैथ व एकाउंट्स में दिया है। क्योंकि इन विषयों में पूरे नंबर आने की संभावना रहती है। यदि छात्र की तैयारी अच्छी हो तो पूरे नंबर आ सकते हैं। मैथ में 99 व एकाउंटस में 98 अंक आए हैं।
ऐसा रहा परिणाम
इंग्लिश में 98, मैथ में 99, इकोनॉमिक्स में 99, एकाउंट्स में 98, बिजनेस स्टेडीज में 99 अंक मिले।