{"_id":"62da64b15173fd2d873d39db","slug":"cbse-10th-result-2022-cbse-board-10th-board-results-declared-sanstha-vishwas-became-the-topper-with-99-6-per","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2022: 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, संस्थिता बिश्वास 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result 2022: 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, संस्थिता बिश्वास 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं टॉपर
Sat, 23 Jul 2022 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 23 Jul 2022 05:01 PM IST
सार
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 1.20 बजे जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा cbseresults.nic.in पर विजिट कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
संस्थिता बिश्वास अपनी मां चंदना बिश्वास के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 10वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। 10वीं की टर्म 2 परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
घोषित परिणामों के अनुसार, डीपीएस आजाद नगर की छात्रा संस्थिता बिश्वास ने दसवीं में 99.6% अंक हासिल करके कानपुर में टॉप किया है। इनके पिता प्रोफेसर एसके बिश्वास सीएसए के प्लांट पैथोलॉजी विभाग में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
परीक्षा संगम पोर्टल पर मिलेगा रिजल्ट
इस साल सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा संगम नामक पोर्टल लांच किया है। इसी पोर्टल पर सीबीएसई द्वारा स्कूल वाइज रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। पहले बोर्ड ई-मेल और सीबीएसई पोर्टल पर रिजल्ट भेजता था।
विज्ञापन
बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए सीबीएसई ने सफलतापूर्वक टर्म 2 कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 आयोजित की थी। यह परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।