{"_id":"5fbea799d83a3a6fc078534d","slug":"cbi-to-find-locations-for-shooting-pornographic-videos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: अश्लील वीडियो शूट करने वाले स्थानों का पता लगाएगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: अश्लील वीडियो शूट करने वाले स्थानों का पता लगाएगी सीबीआई
Thu, 26 Nov 2020 12:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
50 बच्चों के यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के लैपटॉप, वीडियो कैमरे और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइसों से सीबीआई को कई बच्चों के अश्लील वीडियो व फोटो मिले हैं।
विज्ञापन
रामभवन को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेने के के बाद सीबीआई उससे अश्लील वीडियो शूट करने के स्थान और नेटवर्क के बारे में सवाल-जवाब करेगी। साथ ही रामभवन को चित्रकूट और बांदा समेत कई स्थानों पर भी ले जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने बहुत हद तक साक्ष्य जुटा लिए हैं। टीम ने यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटा ली है। कुछ पीड़ित बच्चों को सीबीआई टीम ने ढूंढ निकला है और उनसे जेई की करतूत की जानकारी भी ले ली है।
विज्ञापन
सीबीआई के हाथ और भी कई साक्ष्य लगे हैं, जिनके बारे में अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। रामभवन को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई उसे चित्रकूट, बांदा और नरैनी समेत उन स्थानों पर ले जाएगी, जहां आरोपी जेई नौकरी के दौरान तैनात रहा है या घर बना रखा है।
Trending Videos
टीम जेई से यह भी जानने का प्रयास करेगी कि उसने मासूम और नाबालिगों को कैसे अपने जाल में फंसाया। उनके अश्लील वीडियो कहां और कैसे बनाए। वह खुद वीडियो बनाता और फोटो खींचता था था या किसी एक्सपर्ट की मदद से यह काम करता था।
वह इंजीनियर से हैवान कैसे बन गया। टीम उससे यह भी जानने का प्रयास करेगी कि डार्क वेब और इंटरनेशनल पोर्न वीडियो देश-विदेश में कौन खरीदता था। उसने इस काम से कितना धन कमाया है। उसके कहां-कहां और किन-किन बैंकों में खाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई का मानना है कि जिस तरीके से बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाए गए हैं, यह काम अकेले रामभवन नहीं कर सकता है। इसके पीछे और भी कोई है। सीबीआई को पूछताछ के दौरान जेई के अपराधों का काला चिट्ठा खुलने की उम्मीद है।

फंस सकते हैं कई और
कस्टडी रिमांड के दौरान यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन से कौन-कौन सवाल पूछने हैं। इसकी सूची सीबीआई ने तैयार कर ली है। रामभवन ने मुंह खोला, तो सीबीआई की जांच के दायरे में और भी कई लोग फंस सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक रामभवन की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद उसकी परोक्ष और अपरोक्ष तरीके से मदद करने वालों में खलबली मच गई है। वह तो घर छोड़ कर दूसरे जिलों में रहकर मामले की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
नि:संतान होना तो वजह नहीं
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आरोपी रामभवन के बच्चों के साथ गंदी हरकत करने के पीछे कहीं उसका नि:संतान होना तो नहीं है। खुद के बच्चे न होने की वजह से रामभवन मासूमों से लाड़ दिखाकर उनका यौन शोषण तो नहीं करता था।