उन्नाव रेप कांड: सीबीअाई की टीम ने माखी पहुंच रेप पीड़िता के परिजनाें से की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंग रेप के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। सीबीआई इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने सेंगर को सुबह 5 बजे हिरासत में लिया था। सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को शाम को ही जांच शुरू की थी।
विधायक के खिलाफ इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।इसी मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। गौरतलब है कि बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अाैर उनके साथियाें पर गैंग रेप अाैर रेप पीड़िता के पिता की हत्या का मामला है।
विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण कर शादी के लिए दवाब डालना), 376 (बलात्कार), 506(धमकाना) और पॉस्को एक्ट के तहत सुनवाई की जाएगी।